Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले आ गई बुरी खबर, लंगड़ाते हुए Rishabh Pant ने छोड़ा मैदान!

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Rishabh Pant टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हैं, जहां उन्होंने टूर्नामेंट पर जाने के लिए खास Kit Bag भी तैयार किया था। इस बीच पंत को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स आई हैं, जिसने उनके और टीम इंडिया के फैन्स को बहुत बड़ी वाली टेंशन से दी है बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले।

अरे! अब Rishabh Pant क्यों लंगड़ा रहे हैं

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से Rishabh Pant को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आई है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को सोमवार को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ परेशानी का सामना करते हुए देखा गया, साथ ही उन्होंने फील्डिंग और विकेटकीपिंग सत्र को छोड़ने का फैसला किया। दूसरी ओर ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए भी चल रहे थे,  यहां तक ​​कि बल्लेबाजी के दौरान भी पंत  संघर्ष करते नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने एक शॉट खेला था, जहां वो गेंद ही पंत के घुटने पर जा लगी थी और फिर उनके घुटने पर Ice Pack भी लगाया गया था।

Rishabh Pant से जुड़ी ये तस्वीर आई है सामने

वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था Rishabh Pant को

*कुछ समय पहले ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी वनडे सीरीज।
*जहां इस वनडे सीरीज के लिए Rishabh Pant भी थे भारतीय टीम का हिस्सा।
*लेकिन इस दौरान पंत को एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
*इंग्लिश टीम के खिलाफ विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर राहुल ने खेले थे सभी मैच।

गजब का अभ्यास किया है टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने

दूसरी ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले मैच को लेकर अपनी तैयारी कर रहे हैं, जहां ICC के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज धाकड़ तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने लंबे-लंबे छक्के जड़े थे और अपनी Power दिखाई थी। टीम इंडिया का टूर्नामेंट में पहला मैच बांग्लादेश से होगा, जो 20 मार्च के दिन दुबई में खेला जाएगा और इसे लेकर फैन्स अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड से।

आप भी देखो खिलाड़ियों के अभ्यास का वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...