
Rohit Sharma (Photo Source: X)
अपनी बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार सुबह (14 जनवरी) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ 45 मिनट का अभ्यास सत्र किया। उन्होंने मैच सिमुलेशन माहौल में सेंटर विकेट पर बल्लेबाजी की और फिर से पुराने लय में आने की कोशिश की।
रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया का हालिया दौरा बतौर बल्लेबाज और कप्तान काफी निराशाजनक रहा था। व्यक्तिगत कारणों की वजह से पर्थ में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाने के बाद, उन्होंने अगले तीन मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन 10 रन के टॉप स्कोर के साथ मात्र 31 रन ही बना पाए। 37 वर्षीय रोहित ने बाद में सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर लिया।
वानखेड़े स्टेडियम में Rohit Sharma ने किया मैच सिमुलेशन का अभ्यास
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने मंगलवार सुबह वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के बाद, उन्होंने एक प्रमोशनल इवेंट में भी भाग लिया। रोहित की इन प्रैक्टिस को देखकर अब ये कहना गलत नहीं होगा कि, वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी से ही जोर-शोर से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
Rohit Sharma in the practice session. 🇮🇳 pic.twitter.com/PUE2mfEwsN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 14, 2025
हालांकि जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध होने वाले मुकाबले में रोहित खेलेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं हुआ है। हालांकि, यह जानकारी मिली है कि वह टीम के साथ अभ्यास करना जारी रखेंगे। रोहित ने अंतिम बार रणजी ट्राफी में 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेला था। उसके बाद से रोहित ने कोई भी रणजी ट्रॉफी का मैच नहीं खेला है।
रणजी ट्रॉफी का बचा हुआ दौर 23 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस दौरान मुंबई का सामना जम्मू कश्मीर से होगा। इससे पहले मुंबई ने 5 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 3 में जीत मिली और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही 1 मैच ड्रॉ भी रहा। अपने पहले मैच में मुंबई को बड़ौदा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

