Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए एक साथ होगा टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए एक साथ होगा टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, सामने आई बड़ी रिपोर्ट
Reports: India to announce squads for Champions Trophy, England series soon (Source : X/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दुखद अंत के बाद, टीम इंडिया के लिए अगला असाइनमेंट घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज है। सीरीज की शुरुआत टी-20 मैचों से होगी, जिसका पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के बाद, टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसका पहला मैच जामथा में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड दौरे के ठीक बाद टीम के पास इस साल की बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का अवसर होगा। रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय मेंस सीनियर सेलेक्शन कमिटी 12 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। उसी दिन बोर्ड को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी अपना स्क्वॉड देना होगा।

बुमराह के चुने जाने पर संदेह, जायसवाल को मिल सकता है Team India में मौका

इसी रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में पीठ में ऐंठन का सामना करने वाले और दूसरी पारी में गेंदबाजी न करने वाले जसप्रीत बुमराह को T20Is के लिए आराम दिए जाने की संभावना है। आईसीसी इवेंट के लिए बुमराह भारतीय स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं, लेकिन वनडे सीरीज में उनकी मौजूदगी की अभी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

एक अन्य स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी T20Is सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे और वो केवल वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा होंगे। इस बीच, टेस्ट सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को वनडे सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी टीम में बैकअप ओपनर के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल फिर से पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।

इसी रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया कि, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। दूसरी ओर, केएल राहुल और ऋषभ पंत टीम में विकेटकीपर की जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मिलकर स्पिन की तिकड़ी बनाएंगे। वाशिंगटन सुंदर, जो BGT के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, वो भी अब इस सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...