Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी 

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की घरेलू 50 ओवर क्रिकेट में वापसी हो गई है।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 21 दिसंबर से जारी विजय हजारे ट्राॅफी टूर्नामेंट 2024-25 के लिए बड़ौदा टीम में शामिल कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 28 दिसंबर को ग्रुप ई में शामिल बड़ौदा के लिए, बंगाल के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हार्दिक को बड़ौदा वनडे टीम में शामिल करने की जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के खेल पत्रकार साहिल मलहोत्रा ने दी है।

🚨 HARDIK PANDYA IS BACK IN 50 OVER FORMAT 🚨

Hardik Pandya will be playing in Vijay Hazare from December 28th for Baroda, Great news for India for Champions Trophy 2025. [Sahil Malhotra from TOI] pic.twitter.com/74Wy8f49uM

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 26, 2024

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी (SMAT) में बड़ौदा के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन उन्होंने 19 अक्टूबर, 2023 के बाद से कोई भी 50 ओवर गेम नहीं खेला है। वह आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे।

तो वहीं इससे पहले बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के एक सदस्य किरण मोरे ने क्रिकबज के हवाले से कहा- वह (हार्दिक पांड्या) नॉकआउट मैचों से हमारे लिए खेलेंगे, उन्होंने हमें सूचित कर दिया है। लेकिन अब वह नाॅक-आउट मैचों से पहले ही बड़ौदा के लिए वनडे क्रिकेट में एक्शन में नजर आ सकते हैं। ऐसे में हार्दिक आगामी टूर्नामेंट के लिए खुद को फिट साबित कर, चयन के लिए उपलब्ध रखना चाहते हैं।

साथ ही अगले साल फरवरी में शुरू होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को ध्यान में रखते हुए, हार्दिक का इस टूर्नामेंट में खेलना टीम इंडिया के नजरिए से काफी अहम था। देखने लायक बात होगी कि अगर उन्हें बड़ौदा की टीम से खेलने का मौका मिलता है, तो वह VHT में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...