Skip to main content

ताजा खबर

चेन्नई टेस्ट में विराट बनाएंगे नया कीर्तिमान, 58 रन बनाते ही तोड़ेंगे सचिन का ये रिकॉर्ड

चेन्नई टेस्ट में विराट बनाएंगे नया कीर्तिमान, 58 रन बनाते ही तोड़ेंगे सचिन का ये रिकॉर्ड

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली कई महीनों के बाद टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट मैच में विराट के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा। यह रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन पूरा करने का।

विराट कोहली अभी तक अपने करियर में 591 पारियों में 53.35 की औसत से 26942 रन बना चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 58 रन बनाते ही वह 27 हजार रन का आंकड़ा पार कर लेंगे और अपने आयडल सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें, सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 623 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार से 26 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है

बता दें कि, विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार से 26 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब उनकी नजरें सबसे तेज 27 हजार रन पूरा करने पर है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली इस वक्त चौथे पायदान पर हैं। इस लिस्ट के टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं और उनके बाद कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों का नाम है।

इस लिस्ट में टॉप पर बैठे सचिन (34357) को पछाड़ने के लिए कोहली को काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन संगाकार (28016) और पोंटिंग (27483) को वो इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। रिंकी पोंटिंग से आगे निकलने के लिए विराट कोहली को 542 तो कुमार संगाकार को 1075 रनों की जरूरत है।

गौरतलब है कि, विराट कोहली टी-20 से तो रिटायरमेंट ले चुके हैं और इस साल कोई और वनडे मुकाबले होने नहीं है। ऐसे में टेस्ट मैचों के जरिए ही विराट कोहली की नजरें इन रिकॉर्ड्स को तोड़ने पर होगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ही घर में 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां उन्हें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोहली की नजरें इन 10 टेस्ट की 20 पारियों में ही कमाल करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...