Skip to main content

ताजा खबर

चेतेश्वर पुजारा के 5 अनोखे रिकॉर्ड, किसी भी टेस्ट बल्लेबाज के लिए बन सकते हैं प्रेरणा

चेतेश्वर पुजारा के 5 अनोखे रिकॉर्ड, किसी भी टेस्ट बल्लेबाज के लिए बन सकते हैं प्रेरणा

Cheteshwar Pujara (Image Credit Twitter X)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 24 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए कुल 103 मैच में 7195 रन बनाये थे, साल 2010 में उन्होंने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तो आइये आपको चेतेश्वर पुजारा के पुरे सफर के कुछ ऐसे धाकड़ रिकार्ड्स बताते हैं जिसमें उन्होंने कोहली और द्रविड़ जैसे दिगगजों को पीछे छोड़ दिया।

1. वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तिहरा शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ए की ओर से खेलते हुए  पुजारा ने  306 रन हुबली में बनाये जिस मैच में वह भारत की कप्तानी भी कर रहे थे। पुजारा ने तिहरा शतक जड़ा और ए टीम के लिए ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। जिसके बाद भारतीय खेमे की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आयी।

2. 2017 में श्रीलंका में रचा इतिहास

37 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के सभी पाँचों दिन बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पुजारा भारत की तरफ से ऐसे एकलौते बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट मैच के 5 दिन बल्लेबाजी करी और यह पिछले 40 सालों में पहली बार हुआ।

3. घरेलु क्रिकेट में जड़ा धमाकेदार शतक

टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा, पुजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2019) में शतक लगाने वाले सौराष्ट्र के पहले बल्लेबाज भी हैं। यह उनके घरेलु क्रिकेट का यादकर पल बना।

4. लिस्ट ए में शानदार औसत

लिस्ट ए में पुजारा का औसत 57.01 है, जहाँ उन्होंने 5759 रन बनाए हैं। यह किसी भी भारतीय द्वारा न्यूनतम 5,500 रन बनाने का सर्वोच्च रिकॉर्ड है। यह औसत पुजारा की दृढ़ निष्ठां और धैर्य का प्रतीक हैं क्यूंकि इतने रन होने के बावजूद भी उनकी औसत काफी बेहतरीन हैं।

5. 2006 के विश्व कप में जड़े सबसे अधिक रन

2006 अंडर-19 विश्व कप के दौरान, पुजारा ने छह पारियों में 349 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।

আরো ताजा खबर

18 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की दीपेंद्र सिंह ऐरी की नाबाद फिफ्टी की मदद से नेपाल...

T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 WC 2026, IND vs NED: 3 key players to watch out for (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप A मुकाबले में आज...

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...