Skip to main content

ताजा खबर

‘चेट्टा, आपके लिए बहुत खुश हूं’ भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विराट कोहली ने संजू सैमसन के लिए शेयर किया खास मैसेज 

‘चेट्टा, आपके लिए बहुत खुश हूं’ भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विराट कोहली ने संजू सैमसन के लिए शेयर किया खास मैसेज 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और एक ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से हराकर रिकाॅर्ड तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया। भारत लगातार और घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

तो वहीं, भारतीय टीम को ये मैच और टूर्नामेंट जिताने में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार भूमिका निभाई। संजू ने फाइनल में 46 गेंदों में 5 चौके व 8 छक्कों की मदद से 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवाॅर्ड दिया गया।

साथ ही सैमसन ने इस धमाकेदार प्रदर्शन ने टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रनों के विराट कोहली के 319 रनों के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में मदद की। यह उपलब्धि कोहली ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2014 के दौरान हासिल की थी। साथ ही सैमसन कोहली और शाहिद अफरीदी के साथ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक बनाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। तो वहीं, अपना ही रिकॉर्ड टूटते देख कोहली ने संजू सैमसन के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक और खास मैसेज शेयर किया।

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर संजू की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और वह इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के पूरी तरह हकदार थे। आपने तब बेहतरीन प्रदर्शन किया जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। चेट्टा, आपके लिए बहुत खुश हूं।’

देखें विराट कोहली की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...