Skip to main content

ताजा खबर

चीटर!!! सिडनी टेस्ट में फिर हुई चीटिंग! अंपायर ने वाशिंगटन सुंदर को दिया आउट तो भड़के फैंस; देखें वीडियो

Washington Sundar Controversial Out (Photo Source X)

Washington Sundar Controversial Out: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में खेला जा रहा है। यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है क्योंकि अगर टीम इंडिया यह मैच हार जाती है तो उसका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट जाएगा।

भले ही भारत जीत जाए, लेकिन प्रार्थना करनी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज हार जाए। ऐसे में भारत फाइनल में पहुंच सकता है।

मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस मैच में खुद को आराम दिया है और टीम इंडिया के कमान जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज इस मौके को अच्छे तरह से नहीं भुना पाए।

टीम इंडिया की खराब शुरुआत 

टीम इंडिया ने शुरुआत में 17 रनों के अंदर अपने दोनों ओपनर खो दिए। उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली भी 20 रनों एक अंदर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर कमान संभाली लेकिन वह भी 40 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नीतीश रेड्डी डकआउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस लौट गए।

अंपायर के खराब फैसले का शिकार हुए वाशिंगटन सुंदर

क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मौजूद थी और टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद। दोनों क्रीज पर खुद को जमा रहे थे की तभी जडेजा भी 26 रन पर अपना विकेट खो बैठे। अब सारा भार वाशिंगटन सुंदर के कंधे पर आया लेकिन वह खराब अंपायरिंग का शिकार हो गए।

इस सीरीज में अंपायर की खराब अम्पायरिंग और इस्तेमाल होने वाली तकनीकों की खिलाड़ियों संग क्रिकेट एक्स्पर्ट्स ने काफी आलोचना की है। यशस्वी जायसवाल भी इस तकनीक के शिकार हुए थे और इस पांचवें टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर लपेटे में आ गए।

वाशिंगटन सुंदर के विकेट से मचा बवाल 

पैट कमिंस की लेग साइड वाले गेंद पर वाशिंगटन ने शॉट लगाने का प्रयास किया। जिसके बाद गेंद ग्लव्स के करीब से निकलकर कीपर के दस्तानों में गई। मैदान पर मौजूद अंपायर ने निर्णय थर्ड अंपायर के हाथों में दे दिया।

थर्ड अंपायर ने स्निकोमीटर से चेक करते हुए आउट दे दिया। लेकिन, स्निकोमीटर में देखा जा सकता है, की गेंद और गलत के बीच कोई हरकत नहीं दिख रही है। जब बड़ी स्क्रीन पर ‘आउट’ का फैसला दिखाया गया, तो वॉशिंगटन सुंदर को यकीन नहीं हुआ। ऑलराउंडर ने इस फैसले का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मैदान से बाहर जाने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद फैंस नाराज हो गए और अंपायर को चीटर कहकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने लगे।

Cheater! Cheater! Cheater!

Washington Sundar Was Not Out But 3rd Umpire Given Him Out,Old Australian Games Still On 👎..#INDvsAUSTest #AUSvIND #ViratKohli #notout pic.twitter.com/1U3PAfLlQt

— Hindu Sena (@RohitBhandari45) January 3, 2025

 

আরো ताजा खबर

क्या इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? गेंदबाजी कोच माॅर्ने माॅर्कल ने दिया बड़ा अपडेट 

Morne Morkel and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के...

कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा, बोले- उम्र नहीं, काबिलियत के दम पर मिले मौका

Vaibhav Suryavanshi Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर भारतीय टीम प्रबंधन को लगता है कि 15 वर्षीय वैभव...

4 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव भारत के महान ऑलराउंडर और 1983...

ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव 

ENG vs IND 2nd T20i (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज...