Skip to main content

ताजा खबर

‘चीजों को हल्के में न लें और बहुत हो गया’ रिपोर्ट्स वाली ड्रेसिंग रूम टिप्पणी पर, हेड कोच गौतम गंभीर ने दी सफाई 

‘चीजों को हल्के में न लें और बहुत हो गया’ रिपोर्ट्स वाली ड्रेसिंग रूम टिप्पणी पर, हेड कोच गौतम गंभीर ने दी सफाई 

Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक 4 मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है।

हालांकि, मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्राॅ कराने का टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका था, लेकिन एक ही सेशन में 7 विकेट गिरने की वजह से टीम इंडिया को 184 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, इस हार के बाद ऐसी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित बाकी टीम प्लेयर्स के साथ कड़े स्वर में बात करते हुए नजर आए।

इन रिपोर्ट्स में ड्रेसिंग रूम के भीतर गंभीर द्वारा कहे गए चीजों को हल्के में न लें और बहुत हो गया जैसे कमेंट वायरल हुए थे। दूसरी ओर, अब इन वायरल रिपोर्ट्स पर हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

गौतम गंभीर ने वायरल रिपोर्ट्स को सिर्फ रिपोर्ट्स करार दिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर, 3 जनवरी से होने वाले 5वें टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हेड कोच गंभीर ने कहा- वे केवल रिपोर्ट्स हैं और सच नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी रिपोर्ट का जवाब देने की जरूरत है। हां, कुछ ईमानदारी भरे शब्द थे। मैं यही कह सकता हूं कि ईमानदारी बहुत जरूरी है।

गंभीर ने आगे कहा- यदि आप आगे बढ़ना चाहते हैं और महान चीजें हासिल करना चाहते हैं, तो ईमानदारी बेहद महत्वपूर्ण है। सबसे पहले यह एक टीम गेम है और हर कोई इसे समझता है। एक खिलाड़ी और कोच के बीच की चर्चा उनके बीच ही रहनी चाहिए। ड्रेसिंग रूम में कोई भी बातचीत, ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए।

আরো ताजा खबर

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...