Skip to main content

ताजा खबर

‘चाहे कुछ भी हो मुझे इसे पकड़ना ही है’ T20 World Cup फाइनल में मैच विनिंग कैच को लेकर सूर्यकुमार यादव

चाहे कुछ भी हो मुझे इसे पकड़ना ही है T20 World Cup फाइनल में मैच विनिंग कैच को लेकर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया।

लेकिन भारत से मिले 177 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए, साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, और स्ट्राइक पर खतरनाक दिख रहे डेविड मिलर मौजूद थे। हालांकि, आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद फुल टाॅस गेंद फेंकी, जिसपर मिलर बड़ा शाॅट खेलते हुए लाॅन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए।

सूर्या ने यह कैच शानदार तरीके से लपका था, क्योंकि इसको पकड़ते हुए वे सीमा रेखा के अंदर चले गए थे, पर उन्होंने शानदार अंदाज में बैलेंस बनाते हुए गेंद को वापिस मैदान के भीतर फेंका और दोबारा से पकड़ा।

मैच का यह एक टर्निंग पाॅइंट साबित हुआ, क्योंकि अगली पांच गेंदों पर अफ्रीकी टीम सिर्फ 8 रन ही बना पाई और मैच में उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब सूर्यकुमार यादव ने मैच में खुद के द्वारा पकड़े गए निर्णायक कैच को लेकर बड़ा बयान दिया है।

सूर्यकुमार ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में लपके गए शानदार कैच को लेकर सूर्यकुमार यादव ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- मैंने जो कैच लिया था, मैंने हवा के हिसाब से इसकी अलग-अलग मैदानों पर प्रैक्टिस की है। मैं थोड़ा वाइड खड़ा था, क्योंकि हार्दिक और रोहित भाई ने वाइड याॅर्कर के लिए फील्ड लगाई थी। मिलर ने जब सीधा हिट लगाया, तो मैं क्लियर था कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे इसे पकड़ना ही है।

सूर्या ने आगे कहा- मैच के एक दिन पहले, हम एक क्वालिटी फील्डिंग सेशन रखते हैं, जहां 10-12 मिनट हम, हाई कैच, फ्लैट कोच, डायरेक्ट हिट और स्पिल कैच की प्रैक्टिस करते हैं। यह केवल एक दिन की प्रैक्टिस नहीं है। मैंने इसकी आईपीएल और कई द्विपक्षीय सीरीज के दौरान प्रैक्टिस की है।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...