
Yuzvendra Chahal (Photo Source: Getty Images)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही में उन्होंने जीत दर्ज की। न्यूयॉर्क में खेले गए ये मुकाबले काफी लो स्कोरिंग रहे थे और वहां की पिच पर बैटिंग करना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी में और गहराई लाने के लिए ऑलराउंडर को शामिल किया है, जिस वजह से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज को मौका नहीं मिला है।
पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को उम्मीद है कि टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव देखने को मिलेगा। क्योंकि न्यूयॉर्क में भारत के सभी मैच खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ‘सुपर 8’ चरण की शुरुआत होने के बाद स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए।
श्रीसंत ने युजवेंद्र चहल को लेकर दिया बड़ा बयान
एएनआई से बातचीत में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा, ”चहल अंदर आ सकते हैं। राहुल [राहुल द्रविड़] भाई जानते हैं कि वेस्टइंडीज में क्या बदलाव किए जाने चाहिए, इसलिए हम चार स्पिनरों के साथ उतरे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी रोहित ने कहा कि वह खुलासा नहीं करना चाहते कि वह चार स्पिनर क्यों ले जा रहे हैं। लेकिन बदलाव होगा। खासकर स्पिन विभाग में। अक्षर जिस तरीके से बैटिंग और बॉलिंग कर रहा है, टीम के सामने बड़ा सवाल होगा कि किसे ड्रॉप करना चाहिए। ये वास्तव में मुश्किल कॉल होगा।”
आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चार स्पिनर को चुना है। लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में टीम ने तेज गेंदबाजों का ज्यादा इस्तेमाल किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच में स्पिनर से केवल तीन ओवर करवाया।
कम स्कोर वाली न्यूयॉर्क पिच पर तेज गेंदबाजी सबसे प्रभावी साबित हुई। अक्षर पटेल ने वो तीन ओवर डाले। भारत ने तीन मैचों में स्पिनरों से सिर्फ नौ ओवर डलवाए हैं। अक्षर ने 6 और जडेजा ने तीन ओवर डाले हैं। टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है।
SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार
Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

