Skip to main content

ताजा खबर

चमीका करुणारत्ने ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच लेकिन अंपायर ने दिया Not Out, वीडियो ने खड़ा किया विवाद

Chamika Karunaratne (Pic Source X)

लंका प्रीमियर लीग 2024 का 7वां मैच 6 जुलाई को कैंडी फैल्कंस और कोलंबो स्ट्राइकर्स के बीच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। कैंडी फैल्कंस ने मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलंबो स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में  9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और कैंडी फैल्कंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन दूसरी पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चमीका करुणारत्ने का एक कैच सुर्खियां बटोर रहा है

चमीका करुणारत्ने ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच लेकिन…

कैंडी फैल्कंस की बल्लेबाजी के दौरान कोलंबो स्ट्राइकर्स के शानदार खिलाड़ी चमीका करुणारत्ने ने बेहतरीन कैच लपका। 7.5 ओवर के दौरान मोहम्मद हारिस ने शॉट खेला जिसे करुणारत्ने ने हवे में उड़कर पकड़ा। सभी प्लेयर जश्न मनाने लगे।

लेकिन जब मामला तीसरे अंपायर के पास गया तो तीसरे अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि करुणारत्ने के द्वारा पकड़े गए कैच से अंपायर सहमत नहीं थे कि उनकी उंगली गेंद के नीचे थी।

देखें वीडियो-

What a blinder by Chamika Karunaratne. 🔥pic.twitter.com/Yuz9AaWHe1

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 6, 2024

वीडियो में देख सकते हैं कि करुणारत्ने कैच लेने के बाद गेंद को टर्फ पर लेकर गिरे और फिसलते हुए आगे गए। गेंद तब तक जमीन को छू चुकी थी जिसके वजह से इसे आउट करार नहीं दिया गया।

मैच की बात करें तो 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी फैल्कंस  की टीम मात्र 2 रन से मुकाबला हार गई। कोलंबो स्ट्राइकर्स ने शानदार गेंदबाजी कर अपने विरोधी टीम को लक्ष्य से दूर रखा। तस्कीन अहमद, थिसारा परेरा, और शादाब खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। वहीं मथीसा पथिराना ने 4 विकेट झटके और उन्हें इस शानदार स्पैल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता।

इस मैच के बाद कोलंबो स्ट्राइकर्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कैंडी फैल्कंस  की टीम ने 3 में से बस 1 मैच अपने नाम किया है और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...