
Yashvardhan Dalal (Image Credit- Twitter X)
भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी में यशवर्धन दलाल (Yashvardhan Dalal) का धमाका देखने को मिला है। बता दें कि अंडर-23 टूर्नामेंट में सुल्तान के गुरूग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर हरियाणा और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।
तो वहीं इस मैच में हरियाणा की ओर से खेलने वाले यशवर्धन दलाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 400 रनों की पारी खेली है। क्रिकेटर ने यह कीर्तिमान 451 गेंदों में हासिल किया, और इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 10 छक्के लगाए। तो वहीं दिन की समाप्ति पर यशवर्धन 426* रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे हरियाणा ने मुंबई पर अपना शिकंजा कस लिया है।
🚨 400 RUNS BY YASHVARDHAN DALAL…!!!! 🤯
– Yashvardhan Dalal scored 400* runs from 451 balls including 44 fours and 10 Sixes in the CK Nayudu Trophy.
– A Historic Knock by Yashvardhan. 🫡 pic.twitter.com/WZhyYgbyow
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 9, 2024
मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन की समाप्ति पर हरियाणा ने 176 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर कुल 732 रन बना लिए हैं। इससे पहले हरियाणा के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए अर्श रंगा और यशवर्धन दलाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 410 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अर्श 151 रनों की शानदार पारी खेलकर, अथर्व भोसले के खिलाफ कैच आउट हुए। कप्तान सर्वेश रोहिल्ला ने 48 रनों का योगदान दिया।
हालांकि, इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन यशवर्धन ने एक छोर संभाल कर रखा और तेजी से रन बनाना जारी रखा। युवा क्रिकेटर ने मुंबई के हर एक गेंदबाज के खिलाफ आसानी से रन बनाए। कोई भी गेंदबाज उन्हें ज्यादा परेशान नहीं कर पाया। दूसरे दिन के स्टंप के समय यशवर्धन के साथ अनुज ठकराल 8* रन बनाकर मौजूद हैं।
दूसरी ओर, मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अथर्व भोसले को 5, आयुष सचिन वर्तक को 1 और अथर्व को 1 सफलता मिली है। फिलहाल हरियाणा ने मुंबई के खिलाफ मुकाबले पर शिकंजा कस लिया है।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

