Skip to main content

ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी संदेह के घेरे में, जानिए कैसे?

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन की राष्ट्रीय टीम में वापसी संदेह के घेरे में, जानिए कैसे?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने घरेलू क्रिकेट में यादगार प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि किशन ने बुची बाबू और दिलीप ट्राॅफी 2024 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारियां खेली।

इस प्रदर्शन के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि किशन बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में चुने जा सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस तरह के शानदार प्रदर्शन के बाद भी किशन की नेशनल टीम में वापसी संदेह के घेरे में है।

हिदुंस्तान टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है। इस वजह से टीम इंडिया में बाकी विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए जगह खुल जाती है।

बीते समय में पंत की गैर-मौजूदगी में संजू सैमसन ने बैकअप विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पंत के विकल्प के रूप में मौजूद थे। तो वहीं जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है, तो भारतीय मैनेजमेंट पंत को पहली पसंद के रूप में देखता है और ध्रुव जुरेल को उनका बैकअप।

अगर मौटे तौर पर देखा जाए तो बीसीसीआई किशन से पहले संजू को लिमिटेड ओवर क्रिकेट और जुरेल को रेड बाॅल क्रिकेट में वरीयता देता है। इस बात से आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि फिलहाल किशन टीम इंडिया की स्कीम में नहीं है। भले ही वह घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर खुद को साबित ही क्यों ना करें।

ईरानी कप पर होंगी किशन की निगाहें

बता दें कि अब ईशान किशन की निगाहें आगामी ईरानी कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर होंगी। बता दें कि इस बार टूर्नामेंट 1 से 5 अक्टूबर के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। तो वहीं किशन का चयन रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम के लिए हुआ है। किशन भारत के लिए पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ में स्पेन में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...