Skip to main content

ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Rohit Sharma और Virat Kohli, बांग्लादेश सीरीज की तैयारी के लिए BCCI ने बनाया है खास प्लान

घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Rohit Sharma और Virat Kohli, बांग्लादेश सीरीज की तैयारी के लिए BCCI ने बनाया है खास प्लान
Virat Kohli and Rohit Sharma. (Source – Photo by PAUL ELLIS/AFP via Getty Images)

Rohit Sharma and Virat Kohli might play Duleep Trophy: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के आगामी दलीप ट्रॉफी 2024-25 सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह फैसला बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के हिस्से के रूप में लिया गया है। भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और WTC फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम है।

बांग्लादेश के बाद भारत को न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में बीसीसीआई आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इन दोनों दिग्गजों को तैयार करने के लिए घरेलू क्रिकेट के जरिए टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कह सकता है। जी हां, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 5 सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में रोहित-विराट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई इस घरेलू टूर्नामेंट को नए तरीके से कराने की भी प्लानिंग कर रहा है।

Rohit Sharma और Virat Kohli के लिए BCCI ने तैयार किया है खास प्लान

रिपोर्ट के अनुसार दिलीप ट्रॉफी में अजीत अगरकर की अगुवाई वाला पैनल 4 टीमें इंडिया ए, बी, सी और डी के साथ नए रूप में कराने की तैयारी में है, पहले इस टूर्नामेंट में जोन की टीमें हुआ करती थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी में खेलन के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव को कहा है।

दिलीप ट्रॉफी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेली जानी है। इस स्टेडियम के आस पास कोई एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों के आने पर सहमत होने के कारण बीसीसीआई अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक राउंड आयोजित करवाने की प्लानिंग कर रहा है।

दिलीप ट्रॉफी के मैच 5 सितंबर से शुरू होंगे और 24 सितंबर को समाप्त होंगे। वहीं भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। ऐसे में यह साफ नहीं है कि रोहित और कोहली 5 सितंबर को दिलीप ट्रॉफी का पहला मैच खेलेंगे या 12 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे दौर में टीम से जुड़ेंगे।

वहीं, सेलेक्शन कमिटी दिलीप ट्रॉफी मैच के लिए ईशान किशन को चुन सकती है। चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें लाल गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू करना चाहिए।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...