Skip to main content

ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट खेलकर Suryakumar Yadav का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, दोस्तों संग शेयर की खास तस्वीर

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

Suryakumar Yadav टीम इंडिया से एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जिसके लिए इस खिलाड़ी का फोकस घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा है। हाल ही SKY ने  Buchi Babu Tournament का मुकाबला खेला है, साथ ही इसे लेकर बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर भी शेयर की है। वैसे आपको बता दें कि SKY ने टीम इंडिया से अभी तक अपने करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था और फिर उनको इस प्रारूप में मौका नहीं मिला।

चोटिल हो गए Suryakumar Yadav?

Buchi Babu Tournament में मुंबई टीम का सामना तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) इलेवन से हुआ था, इस दौरान स्टार खिलाड़ी Suryakumar Yadav चोटिल हो गए। जहां मुंबई के लिए फील्डिंग करते समय SKY के हाथ में चोट लग गई थी,  हालांकि उनकी ये चोट कितनी गंभीर है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है और ना ही किसी तरह की कोई अपडेट आई है।

Suryakumar Yadav ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी

*Suryakumar Yadav ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है।
*इस तस्वीर में SKY के साथ दिख रहे हैं उनके 2 दोस्त, जो हैं मुंबई टीम के खिलाड़ी।
*साथ ही SKY ने इस तस्वीर के नीचे लिखा है- 6 दिन ऐसे चले गए पता ही नहीं चला।
*घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं SKY, टेस्ट टीम में करना चाहते हैं वापसी।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Suryakumar Yadav ने

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

मुंबई टीम ने जीता सभी फैन्स का दिल

हाल ही में मुंबई टीम की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जहां पूरी टीम Coimbatore के अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान मुंबई टीम ने कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की थी, साथ ही सभी खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक कराई थी और उनको गिफ्ट भी दिए थे। वहीं कुछ बच्चों ने Shreyas Iyer और Suryakumar Yadav को उनके शानदार स्केच भी दिए थे। फैन्स को खिलाड़ियों का ये जेस्चर कापी पसंद आया है और सोशल मी़डिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है।

एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Cricket Association (@mumbaicricassoc)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...

NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

NZ vs IND: India ODI record in Hamilton (image via X) India ODI record in Hamilton: 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले अहम मुकाबले से पहले,...

BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

BAN vs WI: Veteran Mushfiqur Rahim Reaches Historic 7,000 Test Runs on Day 5 in Sylhet (image via getty) सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने...