Skip to main content

ताजा खबर

ग्रैंड फेयरवेल में क्यों विश्वास नहीं करते रविचंद्रन अश्विन, इंटरव्यू में खुद किया बड़ा खुलासा

R Ashwin (Photo Source: X)

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। अब संन्यास के बाद उन्होंने कहा कि अपने करियर को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। वह किसी ग्रैंड फेयरवेल में विश्वास नहीं करते हैं। अश्विन ने ऐसा इसलिए कहा कि क्योंकि उनके संन्यास के बाद दिग्गज कपिल देव ने कहा था कि इस स्तर पर अश्विन एक फेयरवेल मैच के हकदार थे। हालांकि, अब अश्विन ने कपिल देव के बयान पर आभार जताते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, अश्विन ने जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होते ही अपने संन्यास की घोषणा की। उनके संन्यास की खबरों ने एक्सपर्ट तक को हैरान कर दिया। वहीं फैन्स भी हैरत में पड़ गए। वहीं कुछ साथी खिलाड़ियों ने भी यह बात कही कि उन्हें फैसले की जानकारी कुछ मिनटों पहले ही पता चली थी।

इसके बाद अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी कमेंट किया और कहा कि अश्विन अपने फैसले के समय नाखुश लग रहे थे और उन्होंने कहा कि ऑफ स्पिनर बेहतर, उचित विदाई के हकदार थे।

ग्रैंड फेयरवेल गलत है: रविचंद्रन अश्विन

अब अश्विन ने एक यूट्यूब शो पर प्रेजेंटर गोबिनाथ के साथ बातचीत के दौरान कहा, जहां तक ​​मेरा सवाल है, ग्रैंड फेयरवेल गलत है। मुझे नहीं लगता कि आपको किसी को भी ग्रैंड फेयरवेल देना चाहिए। खासकर, मेरा दृढ़ विश्वास है कि आपको मुझे ग्रैंड फेयरवेल नहीं देनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि कोई मेरे लिए आंसू की एक बूंद गिराएं। मुझे लगता है कि ग्रैंड विदाई एक सुपर सेलिब्रिटी कल्चर का हिस्सा है।

उन्होंने आगे कहा कि, हमें किसी के पीछे क्यों भागना चाहिए? मैं समझता हूं कि हम किसी के पीछे उस प्यार के लिए भागते हैं, जो उसके प्रति है। लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को किसी की उपलब्धियों, अपने पीछे छोड़ी गई विरासत, जिस तरह से उसने खेला, खेल के बारे में बात की, उससे प्रेरणा लेनी चाहिए। लेकिन मुझे लगता है फेयरवेल गलत है। अगर कोई मैच सिर्फ मेरे लिए सेलिब्रेशन के तौर पर आयोजित किया गया है, तो मुझे लगता है कि यह खेल के लिए नुकसानदेह है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...