Skip to main content

ताजा खबर

“गौती भाई बहुत ही गंभीर हैं….लेकिन रोहित….”- टीम इंडिया के इस प्लेयर ने बताई गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच समानताएं

“गौती भाई बहुत ही गंभीर हैं….लेकिन रोहित….”- टीम इंडिया के इस प्लेयर ने बताई गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के बीच समानताएं

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के साथ ही बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। उसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का अगला हेड कोच नियुक्त किया गया। गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में अपनी नई पारी श्रीलंका दौरे से शुरू की। इस दौरे पर नए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में तो भारत मेजबानों का 3-0 से सूपड़ा साफ करने में कामयाब रहा, मगर वनडे सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की यह पहली सीरीज थी। गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की ये जोड़ी भारत के लिए कितनी सफल होती है यह तो आगे आने वाले समय में ही पता चल पाएगा, लेकिन हाल ही में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने गंभीर और रोहित की लीडरशिप में क्या अंतर है इसको लेकर अपनी राय रखी है।

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की लीडरशिप स्किल को लेकर बोले आर अश्विन

बांग्लादेश सीरीज से पहले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पत्रकार विमल कुमार के साथ एक बातचीत में रोहित और गंभीर की कप्तानी शैली पर अपने विचार साझा किए। अश्विन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों के पास तेज क्रिकेट दिमाग है, लेकिन लीडरशिप के प्रति उनका अप्रोच बिल्कुल अलग है। अश्विन ने कहा, “गौती भाई बहुत ही गंभीर हैं। रोहित और गौती भाई की कप्तानी में समानताएं हैं, लेकिन रोहित इसे हल्का रखते हैं। गौती भाई एक गंभीर व्यक्ति हैं।”

अश्विन ने आगे कहा, “वह (गंभीर) भारतीय क्रिकेट के प्रति बहुत भावुक हैं, बिल्कुल राहुल (द्रविड़) भाई की तरह। दोनों भारतीय क्रिकेट के प्रति बहुत भावुक हैं, लेकिन हमारा मानना ​​है कि दोनों अलग हैं। हां, उनका व्यक्तित्व अलग है।

लेकिन लोग कहते हैं, ‘एमएस धोनी कूल थे, इसलिए सभी को कूल होना चाहिए’। ऐसा नहीं है। हर किसी के अपने तरीके होते हैं और हमें उसे प्रोत्साहित करना चाहिए।”

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...