Skip to main content

ताजा खबर

“गौती अपने खिलाड़ियों को….” गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज का बयान हो रहा है वायरल!

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। तब बीसीसीआई मुख्य कोच पद की तलाश में थी। इस पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था।

अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऐलान किया है कि गौतम गंभीर को मुख्य कोच चुना गया है।, बता दें कि, गौतम गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। वह दिसंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे। वह टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों के कोच होंगे। 

जय शाह ने ये खबर एक्स पर पोस्ट की थी, उन्होंने लिखा, ”मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के नाम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से बदल गया है और गौतम इन बदलावों के गवाह रहे हैं। गौतम ने अपने करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं। वह अपने अब तक के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगे भी भारतीय टीम का नेतृत्व करते रहेंगे और ऐसा करने के लिए वह आदर्श व्यक्ति प्रतीत होते हैं।”

गंभीर के कोच ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर की नियुक्ति के साथ ही भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत होने वाली है। गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने उनकी तारीफ की और कहा कि गंभीर में खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गंभीर में वे सभी गुण हैं जो उन्हें एक महान कोच बनाएंगे।

“गौतम में अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की योग्यता है। एक टॉप कोच का काम यही होता है। गौती अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से जानते हैं और उनका प्रभावी ढंग से उपयोग करके उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकते हैं।

“मुझे लगता है कि एक कोच के रूप में उनमें भारत को शिखर पर ले जाने की क्षमता है। वह बिना किसी पक्षपात के ईमानदारी से काम कर सकते हैं और भारतीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ला सकते हैं। (वनडे) विश्व कप खिताब जो पिछले 13 वर्षों से हमसे दूर रहा है, अब उसके आने की संभावना है।”

আরো ताजा खबर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...