Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर ने बनाई शानदार प्लेइंग XI! भारत से एक भी खिलाड़ी नहीं, लेकिन पाकिस्तान से तीन खिलाड़ी- देखें सभी नाम

गौतम गंभीर ने बनाई शानदार प्लेइंग XI! भारत से एक भी खिलाड़ी नहीं, लेकिन पाकिस्तान से तीन खिलाड़ी- देखें सभी नाम

Gautam Gambhir (Source X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच हैं। राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2007 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

गौतम गंभीर ने बनाई अपनी ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन

गौतम गंभीर ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से 3-3 खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका से 2 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से 1-1 खिलाड़ी का चयन किया गया है।

बता दें कि, स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस बीच गंभीर ने उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताए जिनके खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिला। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।

गौतम गंभीर ने उनकी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन को शामिल किया गया है। फिर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा, एंड्रयू साइमंड्स और इंजमाम उल हक को चुना है।

इसके साथ ही श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन, इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज एंड्रयू फ्लिंटॉफ, मोर्ने मोर्कल, अब्दुल रज्जाक और शोएब अख्तर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

गौतम गंभीर की ऑल टाइम ग्रेट प्लेइंग इलेवन:

एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), एंड्रयू साइमंड्स (ऑस्ट्रेलिया), इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान), अब्दुल रज्जाक (पाकिस्तान), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), शोएब अख्तर (पाकिस्तान), मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)।

गंभीर का पहला घरेलू दौरा

श्रीलंका की धरती पर टी20 सीरीज में जीत और एकदिवसीय सीरीज में निराशाजनक हार के बाद, गंभीर का पहला घरेलू दौरा 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...