Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर ने किया कन्फर्म, रोहित की गैरमौजूदगी में बुमराह करेंगे पर्थ टेस्ट में कप्तानी

Jasprit Bumrah to lead India in Rohit Sharma’s absence: Gautam Gambhir (Twitter)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत वजहों से आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले हैं और इस खबर के आने के बाद से सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर थी कि उनकी गैरमौजूदगी में कौन भारत की कप्तानी करेगा।

इसी बीच मेंस टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार, 11 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, रोहित शर्मा के अनुपलब्ध होने पर नामित उप-कप्तान जसप्रित बुमरा टीम का कमान संभालेंगे। गंभीर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बुमराह उप-कप्तान हैं, इसलिए जाहिर तौर पर रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वो कप्तान होंगे।”

विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे गौतम गंभीर

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के पिछले 5 सालों में 2 शतक पर चिंता जताई थी, जब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर से पोंटिंग के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि उनका भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है?

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल ही में विराट कोहली की खराब फॉर्म पर सवाल उठाते हुए कहा था, मैने विराट के बारे में एक आंकड़ा पढ़ा, इसमें कहा गया कि पिछले पाच साल में उसने सिर्फ दो (तीन) टेस्ट शतक लगाए, यह सही नहीं लगता लेकिन अगर है तो चिंता की बात है। दुनिया में शीर्ष स्तर का कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा नहीं होगा जिसने पांच साल में दो ही टेस्ट शतक लगाये हों।

गंभीर ने पोंटिंग के इस कमेंट का जवाब देते हुए कहा, पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। रोहित और विराट अविश्वसनीय रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

ENG vs IND: Vaibhav Sooryavanshi in Tears in Dugout After England Completes 4-0 Whitewash Against India (image via JioHotstar) शनिवार, 11 जुलाई को 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...