Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर नहीं होंगे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच, इस खिलाड़ी को मिली कमान

गौतम गंभीर नहीं होंगे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच इस खिलाड़ी को मिली कमान

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच चार टी-20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज के लिए गौतम गंभीर नहीं, बल्कि एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच होंगे।

दरअसल, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टी-20 टीम जब साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी, तब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी और वहां होने वाली बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटेगी। ऐसे में टीम इंडिया के रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में होंगे।

8 नवंबर से शुरू होगी  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होना है, जिसका आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा, जिसके लिए टीम इंडिया 10 या 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा एनसीए के ही साईराज बहुतुले, हृषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष होंगे। हाल ही में हुए इमर्जिंग एशिया कप में बहुतुले (हेड कोच), कानिटकर (बल्लेबाजी कोच) और घोष (फील्डिंग कोच) इंडिया के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में चैंपियन अफगानिस्तान से हारकर बाहर हुआ।

भारत 8, 10, 13 और 15 नवंबर को डरबन, गेकेबरहा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में चारों टी20 मैच खेलेगा।

भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...