Skip to main content

ताजा खबर

“गौतम गंभीर गुस्सैल हैं, वो राहुल द्रविड़ की जगह कभी नहीं ले पाएंगे”- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा दावा

“गौतम गंभीर गुस्सैल हैं, वो राहुल द्रविड़ की जगह कभी नहीं ले पाएंगे”- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा दावा

Gautam Gambhir Rahul Dravid (Photo Source: X/Twitter)

हाल ही में बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के जाने के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का अगला हेड कोच नियुक्त किया। इसके बाद से गौतम गंभीर को लगातार क्रिकेट जगत के दिग्गज लोगों से बधाइयां मिल रही है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि गौतम गंभीर में थोड़ा गुस्सा है और वह फिलहाल टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह नहीं ले सकते।

आपको बता दें कि, गौतम गंभीर आगामी श्रीलंका दौरे से बतौर हेड कोच टीम इंडिया की कमान संभालने वाले हैं। उनके लिए इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान होगा। इसी बीच बासित अली ने कहा कि गंभीर में थोड़ा गुस्सा है और भले ही उन्होंने केकेआर के साथ आईपीएल में शानदार नतीजे हासिल किए हों, लेकिन भारत के कोच के तौर पर उनके लिए उस चीज को दोहराना मुश्किल होगा।

गौतम गंभीर की तुलना राहुल द्रविड़ से की बासित अली ने

अपने यूट्यूब चैनल पर बासित अली ने कहा कि, “हेड कोच बनना आसान है, निभाना मुश्किल है। क्या गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की तरह फादर फिगर बन सकता है? अगर इस समय आप मेरे से पूछेंगे तो नहीं। क्योंकि उनका स्वभाव थोड़ा गुस्से वाला है, जो राहुल द्रविड़ में नहीं है। माना आईपीएल में उनकी टीम केकेआर ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया, मगर अभी गौतम का इम्तिहान थोड़ी ना शुरू होगा, गौतम का असली टेस्ट होगा ऑस्ट्रेलिया में। जो माहौल द्रविड़ ने बनाया है क्या वो माहौल गंभीर लेकर चल लाएगा? सबसे बड़ा सवाल मेरे लिए यही है।”

बासित अली ने इस दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि जब बात देश की आती है तो लोग बाकी सारी चीजें भूल जाते हैं। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या का भी उदहारण दिया। जब हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे तो उनकी काफी आलोचना हो रही थी, मगर जैसे ही वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने पहुंचे तो चीजें बदल गई।

आपको बता दें कि हेड कोच के तौर पर गंभीर का पहला असाइनमेंट श्रीलंका सीरीज होगा, जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज प्लेयर शायद मौजूद नहीं होंगे। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि गंभीर के अंडर में भारत की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...