Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर क्यों बात-बात पर भड़क जाते हैं? दिनेश कार्तिक का बड़ा खुलासा

गौतम गंभीर क्यों बात-बात पर भड़क जाते हैं? दिनेश कार्तिक का बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir (Source X)

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है की आखिर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को इतना गुस्सा क्यों आता है? बता दें कि, दिनेश कार्तिक गौतम गंभीर के साथ खेल चुके हैं और उनसे बेहतर कोई इंसान नहीं होगा जो इस बारे में सटीक जवाब दे सकता है।

कार्तिक का मानना ​​है कि गंभीर के दृष्टिकोण से टीम को फायदा होगा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्य कोच अनावश्यक रूप से गुस्सा नहीं दिखाते हैं। उसके पीछे कुछ बड़ा कारण होता है और वह ज्यादातर खिलाड़ियों के भले के लिए होता है। आइए जानें दिनेश कार्तिक का बयान-

गौतम गंभीर को क्यों आता है गुस्सा? सुनिए दिनेश कार्तिक का जवाब 

‘‘वह अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिए ही आक्रामक होता रहा है। मौजूदा दौर के खिलाड़ी इसका आनंद उठायेंगे। वह बिना वजह गुस्सा नहीं होता। मुझे यकीन है कि जब भी जरूरत होगी, वह सख्ती से पेश आयेगा। उसका ऐसा रवैया सिर्फ खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए ही होगा।”

कार्तिक ने यह भी बताया कि गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव नहीं है, जो उन्हें गुरुवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अपनी पहली चुनौती की तैयारी करते समय चिंतित कर सकता है।

कार्तिक ने कहा, “वह कई टी20 टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। लेकिन एक कोच के तौर पर यह टेस्ट सीरीज उनके लिए बिल्कुल नई होगी और यह बात उनके दिमाग में जरूर चल रही होगी।”

“वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मुश्किल हालातों से पार पाया है। उनके पास खेल की नब्ज को समझने की कुशाग्रता है, जो एक कोच के तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है। कोच के तौर पर वह अभी शुरुआती दौर में हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसे आगे बढ़ते हैं। हालांकि, मुझे पूरा भरोसा है कि वह सभी पहलुओं पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अब तक, चीजें उनके लिए अच्छी रही हैं।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...