
Dale Steyn on Gautam Gambhir Appointed as a Team India Coach (Pic Source X)
Dale Steyn on Gautam Gambhir Appointed as a Team India Coach: पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम का मुख्य कोच कौन होगा? ऐसी चर्चा चल रही थी। आख़िरकार बीसीसीआई ने नए मुख्य कोच की घोषणा कर दी है। राहुल द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे। अब तक राहुल द्रविड़ ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। जहां एक ओर राहुल द्रविड़ शांत स्वभाव के हैं वहीं गौतम गंभीर अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए थे। गंभीर अपने तीखे फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं।
भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन किया है। अब तक ये टीम टॉप पर थी। लेकिन फिलहाल भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम लगातार 2 बार ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। लेकिन दोनों ही बार इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भारतीय टीम फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इस बीच ये देखना अहम होगा कि गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करती है। श्रीलंका दौरे से गौतम गंभीर अपनी ड्यूटी शुरू करेंगे।
“ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को उन जैसे शख्स की जरुरत है”- डेल स्टेन
गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाने पर डेल स्टेन का रिएक्शन देखने लायक था। वह खुश है और उन्होंने गंभीर की जमकर तारीफ की है। आइए पढ़ें उन्होंने क्या बयान दिया-
“मैं गौतम गंभीर का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे उनकी आक्रामकता काफी ज्यादा पसंद है। ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को उन जैसे शख्स की जरुरत है जो कड़ी क्रिकेट खेलें, जबरदस्त चुनौती पेश करें और काफी आक्रामक हों।”
श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र
SL vs IND: साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रिप्लेस? शेख रशीद और सरफराज खान का नाम सबसे आगे
8 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

