
KKR and Rajasthan Royals Among Teams Approaching Gautam Gambhir for IPL Coaching role (image via getty)
खबरों के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स समेत इंडियन प्रीमियर लीग की चार फ्रेंचाइजियों ने 2028 के आईपीएल सीजन के लिए पोटेंशियल कोचिंग रोल्स को लेकर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से कॉन्टैक्ट किया है। यह बात तब सामने आई है, जब गंभीर 2027 के वनडे विश्व कप तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ कॉन्ट्रैक्ट से बंधे हुए हैं।
गंभीर इस समय भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं, जहां भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है। उनके अंतरराष्ट्रीय कोचिंग रिकॉर्ड ने उनकी अपील को मजबूत किया है, उनके नेतृत्व में, भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 विश्व कप जीता था।
आईपीएल में गंभीर का रिकॉर्ड बेहतरीन रिकॉर्ड्स में से एक
आईपीएल में गंभीर का रिकॉर्ड लीग के सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड्स में से एक है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर, उन्होंने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीते। बाद में, 2024 में वे मेंटर के रूप में केकेआर में लौटे और टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे 2014 के बाद से चले आ रहे टीम के खिताबी सूखे का अंत हुआ था।
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनके पिछले टेन्योर ने भी उनकी साख बढ़ाई है। गंभीर के मार्गदर्शन में, केकेआर में जाने से पहले, एलएसजी अपने शुरुआती दो आईपीएल सीजन में से हर बार प्लेऑफ तक पहुंची थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर के संपर्क में जो चार फ्रेंचाइजी हैं, उनमें केकेआर और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। केकेआर की दिलचस्पी कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि टीम के साथ गंभीर का पुराना और ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। हालांकि, आईपीएल में जाने का कोई भी फैसला भारतीय टीम के साथ गंभीर के भविष्य पर काफी हद तक निर्भर करेगा। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ के बाद मुख्य कोच का पद संभाला था और उनका करंट कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे विश्व कप तक है। ऐसी भी संभावना है कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक अपना टेन्योर बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – IPL 2027 के लिए MI में उथप्पा, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी की हुई वापसी; कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलाव!
Hong kong sixes 2026: पाकिस्तान के सामने भारत ने टेके घुटने, 3.5 ओवर में गंवाया मुकाबला
NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद; चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से धोया
30 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 30 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

