Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही शुरू हुआ टीम इंडिया खराब दौर, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय टीम इस समय अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा है। इस सीरीज में अभी तक खेले गए दो मैच को न्यूजीलैंड ने पहले से ही अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस तरह कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने एक बार फिर से खराब प्रदर्शन किया है। बता दें कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया। उनके आते ही भारत के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उन्होंने बैटिंग कोच से लेकर बॉलिंग कोच फील्डिंग कोच सब अपने मर्जी का लाया, लेकिन इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन खराब होता चला जा रह है।

उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत की ये दूसरी सीरीज हार है, इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज हार चुकी है। इस आर्टिकल में हम आज आपको बताएंगे कि गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा है।

गौतम गंभीर के अंडर में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक रहा है खराब

गौतम गंभीर का कार्यकाल इसी साल जुलाई महीने में भारत के श्रीलंका दौरे के साथ शुरू हुआ था। इस दौर पर टीम इंडिया ने तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। टी20 सीरीज को सूर्य एंड कंपंनी ने 2-0 से अपने नाम किया था। लेकिन वनडे सीरीज में भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम 27 साल बाद श्रीलंका की धरती पर वनडे सीरीज हारी थी।

इसके बाद बांग्लादेश की टीम सितम्बर में भारत दौरे पर आई रही। इस सीरीज में भारतीय टीम ने टेस्ट और टी20 सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप किया था।

अब रोहित शर्मा की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली रही थी। पहले दो टेस्ट मैच हारने के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। इस सीरीज में पहले भारत को बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी।  बेंगलुरु टेस्ट जीतकर न्यूजीलैंड 36 साल बाद भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने में सफल हुई। सीरीज गंवाने के साथ भारत का लगातार घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज (18) जीतने का रिकॉर्ड अब खत्म हो गया है। 12 साल बाद भारत अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज हारी है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...