Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही चमक सकती है इन दो प्लेयर्स की किस्मत, साल 2019 में खेला था आखिरी T20I

गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही चमक सकती है इन दो प्लेयर्स की किस्मत, साल 2019 में खेला था आखिरी T20I
Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

भारत के पास श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल के मैचों की सीरीज के लिए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक नई टीम होगी, जिन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। हेड कोच के रूप में द्रविड़ का कार्यकाल ICC T20 विश्व कप 2024 के साथ समाप्त हो गया। इसी बीच गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने कहा कि दो बार के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी क्रिकेटरों से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें विश्वास है कि गंभीर के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने कहा कि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज में खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता है। भारद्वाज को पूरा विश्वास है कि गंभीर भारत को शिखर पर ले जा सकते हैं। भारद्वाज ने यह भी खुलासा किया कि, गंभीर ने भारतीय कप्तान रोहित के तेजी से आगे आने की भविष्यवाणी की थी।

नवदीप सैनी को मौका दे सकते हैं गौतम गंभीर

गौतम गंभीर के बचपन के कोच भारद्वाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि गंभीर अपने पहले कोचिंग कार्यकाल में चयन के लिए स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर विचार कर सकते हैं। भारद्वाज ने कहा, ”वह कुलदीप यादव और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को चुन (भारतीय स्क्वॉड) सकता है। वे उनके प्रोडक्ट हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन (आईपीएल 2024 के दौरान) पर भी अपना दांव खेला था। उनका अवलोकन और क्रिकेट कौशल हमेशा शानदार रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, ”अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने भारत को 2007 और 2011 में दो विश्व कप जिताए। एक खिलाड़ी के तौर पर आपने भारत को दो विश्व कप जिताने में मदद की और फिर केकेआर को तीन आईपीएल खिताब दिलाए। आपको चुनौतियों को स्वीकार करने और उन पर विजय पाने की आदत है।” नवदीप सैनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था।

कुलदीप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे। उन्होंने कई मैच भी खेले थे। कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज नवदीप सैन ने आखिरी बार भारत के लिए 2021 में आर.प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...