Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह मैच हारने के बाद रोते थे

गौतम गंभीर के बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह मैच हारने के बाद रोते थे

Gautam Gambhir’s childhood coach Sanjay Bhardwaj (Source: x)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बचपन के कोच संजय भारद्वाज (Sanjay Bhardwaj) ने हाल में ही बड़ा बयान दिया है। संजय ने अपने पूर्व छात्र को लेकर कहा है कि उसपर शुरू से ही सफल होने की भूख और जुनून सवार है।

साथ ही संजय ने कहा है कि लोगों को दूर से देखने में लग सकता है कि वह अहंकारी है और खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। खेल में हमेशा जीत हासिल करने की वजह से, वह हमेशा एक 12 साल के लड़के की तरह बर्ताव करता है।

गौतम गंभीर को लेकर संजय भारद्वाज ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे मंजोत कालरा के यूट्यूब चैनल पर संजय भारद्वाज ने कहा- आज भी वह एक मासूम बच्चे की तरह है। उसमें कोई बुराई नहीं है। वह एक 12 साल के बच्चे की तरह है, लोग सोचते हैं कि वह अंहकारी है, लेकिन जीतने की वजह से उसका बर्ताव ऐसा ही है। मैं नेट्स के बाद मैच खेलने को कहता था और वह मैच हारने के बाद रोता था। उस समय भी उन्हें हारना पसंद नहीं था। सच्चा व्यक्तित्व वाला व्यक्ति जाहिर तौर पर गंभीर के साथ रहेगा।

भारद्वाज ने आगे गंभीर की कोचिंग को लेकर कहा- गौतम गंभीर तकनीकी पहलुओं के पीछे नहीं पड़ेंगे, क्योंकि उस स्तर पर तकनीकी सुधार की जरूरत नहीं है। आप वहां हैं क्योंकि आप तकनीकी रूप से काफी अच्छे हैं। गंभीर जिस चीज पर काम करेंगे वह सामरिक पहलू है। गंभीर का काम उस खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाना और उसमें आत्मविश्वास भरना होगा जो शायद खुद को लेकर आश्वस्त नहीं है।

दूसरी ओर, गंभीर के टीम इंडिया के साथ कोचिंग कार्यकाल की बात करें तो पांच मैचों में भारतीय टीम ने 3 में जीत हासिल की है, तो एक मैच टाई और एक मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...

2028 से 12 टीमों का हो सकता है IPL, पुणे और वडोदरा के नाम पर चल रही चर्चा

IPL Set to Expand to 12 Teams by 2028; Pune and Vadodara Emerge as Frontrunners (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच आने वाले समय में...

घरेलू टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन की वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे केरल की अगुवाई

Captain Sanju Samson Back at the Helm for Kerala in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए...

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...