
Sourav Ganguly and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है।
इसी क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पाॅन्टिंग ने पूर्व कप्तान और इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे, विराट कोहली को लेकर चिंता जाहिर की थी। पाॅन्टिंग के इस बयान पर भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि वह कोहली की फाॅर्म की चिंता छोड़ें और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ध्यान दें।
दूसरी ओर, गंभीर को अब इस बयान पर पूर्व भारतीय कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का साथ मिला है। गांगुली का कहना है कि जो कुछ भी गंभीर ने कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है।
सौरव गांगुली ने किया गौतम गंभीर के बयान का बचाव
बता दें कि हाल में ही Revzsports के साथ एक चर्चा में गांगुली ने कहा- मैं बस यही कहूंगा कि उसे रहने दो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो कहा, उस पर मैंने कुछ आलोचना देखी। वह (गंभीर) ऐसा ही है, उसे वैसा ही रहने दो।
जब उसने आईपीएल जीता, तो वह वैसा ही था, आप उस पर फिदा हो रहे थे। सिर्फ इसलिए कि वह तीन टेस्ट मैच और एक वनडे सीरीज हार गए हैं, सीधी बात को अच्छी तरह से नहीं देखा गया है। लेकिन वह ऐसा ही है।
गांगुली ने आगे कहा- जब से मैंने क्रिकेट देखा है, ऑस्ट्रेलियाई आपके लिए कठिन रहे हैं। उन्होंने अपना क्रिकेट इसी तरह से खेला है, चाहे वह (स्टीव) वॉ हों, पोंटिंग हों या (मैथ्यू) हेडन हों। इसलिए, गंभीर ने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह ऐसा ही है, और वह लड़ता है, प्रतिस्पर्धा करता है। तो आइए हम उसे एक मौका दें। उसे कोचिंग में अभी दो-तीन महीने ही हुए हैं और आप उस पर फैसला सुना रहे हैं।
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?
‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

