Skip to main content

ताजा खबर

गोल्डन बैट जीतने के लिए Shikhar Dhawan ने किया था टोटका, जो सच में काम भी कर गया था

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan ने टीम इंडिया से कुल 12 साल लगातार क्रिकेट खेला, इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम को जीत का स्वाद भी चखाया। वहीं इंटरनेशनल करियर के दौरान कई बार वो चोटिल भी हुए, लेकिन उसके बाद भी 22 गज पर वो दर्द में भी बल्लेबाजी करते रहे हैं और उसी से जुड़ उनका अब एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी कहानी बताई Shikhar Dhawan ने

बल्लेबाज Shikhar Dhawan के लिए चैंपियंस ट्रॉफी हमेशा से खास रही है, जहां उन्होंने साल 2013 और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्डन बैट जीता था। वहीं पुराने वीडियो में धवन ने एक बयान दिया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा है। गब्बर ने कहा कि- चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए मेरा कमबैक हो रहा था, उससे पहले मेरा हाथ टूटा था और फिर मैंने लिखा था कि मैं गोल्डन बैट जीतूंगा। जिसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही और लिखने से वो सच हो गया।

जब चोट भी नहीं तोड़ पाई Shikhar Dhawan की हिम्मत

*टीम इंडिया की मेरी कई पारियां ऐसी है, जो मैंने टूटे हुए हाथ से खेली है- शिखर
*मैं सपने देखता था, जिसमें में टूटे हुए हाथ से खेल रहा है और वो सपने सच हो गए-धवन
*धवन बोले- अपने करियर से काफी खुश हूं और जितना हासिल करना था वो कर चुका हूं
*अपने सफर में काफी गलतियां की है, लेकिन दुख नहीं है और गलतियों से सीखा हूं-धवन

Shikhar Dhawan का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

बल्लेबाज ने कुछ इस तरह किया था अपने संन्यास का ऐलान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

बेटे को लेकर दिया था भावुक बयान

शिखर धवन ने हाल ही में अपने बेटे जोरावर को लेकर एक बयान दिया था, जो काफी ज्यादा इमोशनल था। धवन बोला था कि- मुझे उम्मीद है कि बेटे जोरावर को मेरे संन्यास और मेरी क्रिकेट यात्रा के बारे में सब कुछ पता चले। साथ ही शिखर ने कहा था कि- मैं चाहूंगा कि क्रिकेटर से ज्यादा जोरावर मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद रखे। आपको बता दे कि धवन का बेटा उनकी एक्स वाइफ आयशा के साथ रहता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...