Skip to main content

ताजा खबर

गॉल में शतक ठोक स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, इस मामले में राहुल द्रविड़ की कर ली बराबरी

Steve Smith (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 फरवरी से गॉल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए पहली पारी में शतक ठोका। यह उनके टेस्ट करियर का 36वां शतक और पिछले पांच टेस्ट मैचों में चौथा शतक भी है। इसके अलावा यह एशिया में टेस्ट में उनका सातवां शतक है।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 37 के स्कोर पर दो बड़े विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने पहले उस्मान ख्वाजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन और फिर एलेक्स कैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी निभाई।

स्टीव स्मिथ ने 254 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। वह प्रभात जयसूर्या के खिलाफ आउट हुए।

पांचवें स्थान पर है स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतकों के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट की बराबरी कर ली है। वह इस फॉर्मेट में पांचवें सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर 51 शतकों के साथ पहले स्थान पर है। जैक्स कैलिस (45) दूसरे, रिकी पोंटिंग (41) तीसरे और कुमार संगकारा (38) चौथे स्थान पर है। वहीं जो रूट,  राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ 36-36 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात करें तो मेजबान टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 के स्कोर पर सिमट गई थी। कुसल मेंडिस ने 85 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

खेल के तीसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 369 रन बना लिए हैं और 112 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

আরো ताजा खबर

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...