Skip to main content

ताजा खबर

गैरी कर्स्टन दे सकते हैं कोच के पद से इस्तीफा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी पाकिस्तान टीम की मुश्किलें

गैरी कर्स्टन दे सकते हैं कोच के पद से इस्तीफा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी पाकिस्तान टीम की मुश्किलें

Gary Kirsten (Photo Source: X)

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से बड़ा भूचाल आया है। दरअसल, एक रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा कि खिलाड़ियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मतभेद के चलते लिमिटेड ओवर टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कर्स्टन पाकिस्तान टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं जाएंगे।

बता दें, पाकिस्तान को इस दोनों दौरे पर टीम को तीन मैच की वनडे के साथ इतने ही मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 27 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए नए कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद गैरी कर्स्टन के इस्तीफे से जुड़ी खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

खिलाड़ियों और PCB के साथ गैरी कर्स्टन के हैं गंभीर मतभेद

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गैरी कर्स्टन और खिलाड़ियों के बीच गंभीर मतभेद हैं, साथ ही कोचिंग स्टाफ के फैसलों को लेकर पीसीबी के साथ भी मतभेद हैं। कर्स्टन ने कथित तौर पर डेविड रीड को हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जो कि पीसीबी की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं था, जिसके कारण तनाव पैदा हुआ। बोर्ड ने कथित तौर पर वैकल्पिक प्रस्ताव रखे, जो कर्स्टन को पसंद नहीं आए।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ गैरी कर्स्टन का कार्यकाल इसी साल मई में शुरू हुआ था। उनके आने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के परफॉरमेंस में कुछ अच्छा सुधार नहीं हुआ है। टीम ने इंग्लैंड में द्विपक्षीय सीरीज गंवाई, वहीं वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो गई। पाकिस्तान को इस दौरान एसोसिएट टीम अमेरिका से भी हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अब चार महीने से भी कम समय रह गया है और पाकिस्तान दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है, ऐसे में गैरी कर्स्टन का इस्तीफा पाक टीम के लिए बड़ा झटका है और PCB को जल्द ही उनके लिए एक हेड कोच का तलाश करना होगा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...