
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
जल्द ही Deepak Chahar आपको IPL में नई टीम से अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, जहां वो अब MI टीम का हिस्सा हैं। इस बीच दीपक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो क्रिकेट छोड़ एक दूसरे खेल पर फोकस कर रहे हैं और उसका वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
CSK टीम के फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं
Deepak Chahar की क्रिकेट में असली पहचान CSK टीम से बनी है, उन्होंने कई मौके पर टीम के लिए खेल को पलटने का काम किया था अपने गेंदबाजी से। लेकिन मेगा ऑक्शन में इस बार चेन्नई टीम दीपक को खरीदने में असफल रही थी, जिसके बाद मुंबई ने इस गेंदबाज को अपने नाम कर लिया था। ये सब देख CSK टीम के फैन्स अभी तक काफी निराश हैं, साथ ही वो दीपक के सोशल मीडिया पोस्ट कर कमेंट कर लिखते हैं कि हम आपको यैलो जर्सी में काफी मिस करेंगे।
Deepak Chahar की रील देख, वाइफ ने पूछा अतरंगी सवाल
*Deepak Chahar अपनी नई रील वीडियो में गोल्फ खेलते हुए नजर आए थे।
*इस दौरान वो किसी प्रोफेशनल की तरह इस खेल को खेल रहे थे वीडियो में।
*वहीं रील पर उनकी वाइफ Jaya ने किया मजेदार कमेंट, जो हो गया वायरल।
*Jaya ने लिखा-ये गोल्फ में ऐसे छक्के मारने पर मैन ऑफ द मैच मिलता है क्या।
इस रील पर कमेंट किया है Deepak Chahar की वाइफ ने
View this post on Instagram
A post shared by Deepak Chaahar (@deepak_chahar9)
MI टीम ने गेंदबाज का एक खास वीडियो शेयर किया था
View this post on Instagram
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
टीम इंडिया में वापसी का कोई अता-पता नहीं है
चोट के कारण दीपक चाहर टीम इंडिया में अपनी जगह को कभी भी पक्की नहीं कर पाए हैं, इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था और आखिरी टी20 मैच साल 2023 में खेला था। साल 2024 में उनको एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला, दूसरी ओर उनकी टीम इंडिया में वापसी कब होगी इसका भी कोई अता-पता नहीं है। वैसे दीपक के भाई यानी की राहुल चाहर को भी टीम इंडिया से कई साल हो गए हैं।
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

