Skip to main content

ताजा खबर

गेंदबाजों का काम मुश्किल करने जा रहा है BCCI, डबल बाउंसर नियम का रिव्यू कर रहा है बोर्ड

IPL (Photo Source: Getty Image)

इम्पैक्ट प्लेयर के साथ-साथ डबल बाउंसर नियम पर तलवार लटक रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस वक्त दोनों नियम का रिव्यू कर रहा है। बीसीसीआई दोनों की समीक्षा कर रहा है। बीसीसीआई ने खेल को दिलचस्प बनाने के लिए यह नियम लागू किए थे, जो विशेष रूप से पुरुषों की टी-20 अंतर-राज्यीय प्रतियोगिता, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMT) के लिए लाए गए। बोर्ड ने दोनों नियम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी आजमाया।

लेकिन अब सभी के मन एक ही सवाल है कि, क्या आईपीएल 2025 में गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर डाल पाएंगे? इसको लेकर पक्की जानकारी आने वाले कुछ हफ़्तों में मिल सकती है। बता दें कि आईपीएल 2024 में गेंदबाज को एक ओवर में दो बाउंसर डालने की अनुमति थी। डबल बाउंसर नियम का स्वागत किया गया था क्योंकि गेंदबाजों के मदद के लिए यह एक अहम नियम था। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में एक बाउंसर डालने की अनुमित है।

इम्पैक्ट प्लेयर और डबल बाउंसर नियम का रिव्यू कर रहा है BCCI

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई बहुचर्चित इम्पैक्ट प्लेयर के अलावा डबल बाउंसर नियम का रिव्यू कर रहा है। बीसीसीआई इस बात पर निर्णय लेगा कि इन दो नियमों को जारी रखा जाए या नहीं। एक स्टेट यूनिट के अधिकारी ने कहा, “हम समझते हैं कि इम्पैक्ट प्लेयर और दो बाउंसर नियम मुख्य बिंदु हैं और कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

बीसीसीआई ने अभी तक एसएमएटी के लिए प्लेइंग कंडीसन के बारे में नहीं बताया है। बीसीसीआई द्वारा सीजन के अन्य आगामी घरेलू इवेंट्स के लिए नियमों, दिशानिर्देशों और खेल की शर्तों को जारी किए हुए तीन सप्ताह से अधिक समय हो गया है। हालांकि, राज्य संघों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या ये दो नियम जारी रहेंगे।

मुख्य मुद्दा इम्पैक्ट प्लेयर नियम है, जो क्रिकेट जगत के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में जहीर खान ने इस नियम को सपोर्ट किया था लेकिन कई खिलाड़ियों और कोचों के इसके विपरीत विचार हैं। इससे पहले रोहित और विराट भी इस नियम पर अपनी राय रख चुके हैं।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...