Skip to main content

ताजा खबर

“गेंदबाजी कोच भी उसे कुछ नहीं बोलते…”- जसप्रीत बुमराह को लेकर अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah & Axar Patel (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने सुपर-8 राउंड के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से शिकस्त दी। इस जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 ओवर के स्पैल में मात्र 7 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए। यह बुमराह के टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पैल है। बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज (11), हजरतुल्लाह जजई (2) और नजीबबुल्लाह जादरान (19) का विकेट लिया था।

टूर्नामेंट में बुमराह टीम के लिए लगातार मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच अक्षर पटेल ने बुमराह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अक्षर पटेल ने बताया कि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुमराह को पूरी छूट देकर रखी है। बॉलिंग को लेकर कोच बुमराह से ज्यादा बातें भी नहीं करते हैं, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनके दिमाग में कोई भी कन्फ्यूजन हो।

जसप्रीत बुमराह को पता है कि क्या करना है- अक्षर पटेल

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अक्षर पटेल ने प्रेस कॉनफ्रेंस पर बात करते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि कोई भी बुमराह की गेंदबाजी के बारे में ज्यादा बातें करता है। उन्हें पता है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। गेंदबाजी कोच भी ज्यादा इनपुट नहीं देते हैं ताकि उनके दिमाग में कोई कन्फ्यूजन हो। वह तो यही कहते हैं कि तुम अच्छा कर रहे हो, जो सोच कर कर रहे हो वह अच्छा हो रहा है। जितना मैंने देखा है, गेंदबाजी कोच ज्यादा बोलते नहीं है। वह प्लान बनाने के दौरान यही कहते हैं कि आपकी मानसिकता जो भी हो, वह स्पष्ट है, इसलिए बस अपने प्लान को एक्जीक्यूट करो। 

दूसरे गेंदबाज क्या कर रहे इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए- अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने यह भी कहा कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज है। भारत की गेंदबाजी अटैक इतनी मजबूत कि हैं, टीम कभी भी मुश्किल परिस्थितियों से निकल सकती है। लेकिन साथ ही अक्षर ने इस बात पर भी जोर दिया कि दूसरा गेंदबाज क्या कर रहा है इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे खुद के ऊपर ही दबाव बनता है। स्पिनर गेंदबाज ने आगे कहा,

दूसरे गेंदबाज ने क्या किया, इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। जैसा कि आपने कहा कि पाटर्नरशिप में हमें इसी तरह गेंदबाजी करनी चाहिए। मैं बस यही सोच रहा था कि इस विकेट पर मेरे लिए क्या काम करेगा। जैसे, 1-2 गेंदों के बाद मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं गति और लंबाई बदल दूं तो इस विकेट पर बेहतर होगा। मैं यह नहीं सोच रहा था कि उसने दूसरे छोर से इतनी अच्छी गेंदबाजी की है, मुझे यह करना होगा, वह करना होगा। अगर मैं ऐसा सोचता हूं, तो मैं खुद पर अधिक दबाव डाल रहा हूं। मैं सोच रहा था कि मैं इस स्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे सकता हूं।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...