Skip to main content

ताजा खबर

गुलबदीन की चोट को लेकर नवीन उल हक ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने किया ट्रोल

गुलबदीन की चोट को लेकर नवीन उल हक ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने किया ट्रोल

Naveen U l Haq and Gulbadin Naib (Pic Source-X)

आज यानी 25 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अफगानिस्तान की ओर से इस शानदार मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि मैच के दौरान अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नईब ने कुछ ऐसा किया जिसको देख तमाम लोग हैरान रह गए। कई लोगों को लगा की बेहतरीन ऑलराउंडर एक्टिंग कर रहे हैं जबकि कुछ का मानना था कि उनके साथ यह परेशानी सच में हुई है। दरअसल बांग्लादेश की पारी के दौरान दूसरी बार बारिश शुरू हो गई थी और उस समय तक अफगानिस्तान मैच में आगे था।

अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रोट ने ड्रेसिंग रूम से कुछ इशारा किया इसके तुरंत बाद स्लिप पर खड़े गुलबदीन नईब अचानक से अपने पैर को पकड़कर गिर गए। ट्रोट ने यह इशारा किया था कि बारिश धीरे-धीरे तेज हो रही है और उन्हें यहां से आराम से गेंदबाजी करनी चाहिए ताकि बांग्लादेश मैच में आगे ना हो जाए। जैसे ही गुलबदीन नईब नीचे गिरे उसके कुछ सेकेंड के बाद ही अंपायर ने मैच को रोकने का आदेश दिया। हालांकि जब फिर से मुकाबला शुरू हुआ तब गुलबदीन नईब को बिना किसी परेशानी के आराम से चलते हुए देखा गया।

यही नहीं बेहतरीन ऑलराउंडर ने इस मैच में अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी की। इसी को लेकर अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने गुलबदीन नईब का मजाक उड़ाया है। इस पर गुलबदीन ने भी अपना पक्ष रखा है।

अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अभी तक कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 27 जून को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिनिदाद में खेला जाएगा जबकि दूसरा भारत और इंग्लैंड के बीच में होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।

फिलहाल भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। अफगानिस्तान की बात की जाए तो उनके गेंदबाजों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और सेमीफाइनल में भी वो जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...