
Cricket West Indies (Image Credit- Twitter X)
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के गवर्नेंस रिफाॅर्म गुयाना क्रिकेट बोर्ड (GCB) और बारबडोस क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण अधर में लटक गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गवर्नेंस को लेकर कई तरह के मुद्दों को लेकर एक चर्चा बैठक आयोजित की थी, लेकिन इस मीटिंग में कुछ सदस्य संगठन शामिल नहीं हुए हैं।
साथ ही इस बात में कोई संदेह नहीं है कि क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) में कुछ सुधार किए जाने चाहिए, ताकि बोर्ड सुचारू रूप से काम कर सके और यही कारण है कि CWI एक वेहबी रिपोर्ट लेकर आई है, लेकिन इसने कुछ प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बहस पैदा कर दी है।
हालांकि, इस रिपोर्ट में हिस्सा लेने के लिए सदस्य बोर्ड के प्रतिनिधि नहीं आ रहे हैं, क्योंकि वे इससे सहमत नहीं है। तो वहीं हाल में ही इस वेहबी रिपोर्ट को लेकर गुयाना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बिसूनदयाल सिंह (Bisoondyal Singh) ने इन गवर्नेंस रिफाॅर्म पर असहमति जताते हुए बड़ा बयान दिया है।
Bisoondyal Singh ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इन रिफाॅर्म को लेकर हाल में ही बिसूनदयाल सिंह ने क्रिकबज के साथ एक चर्चा में कहा- हम अपनी घोषित स्थिति पर कायम हैं कि प्रस्तावित संशोधन स्वार्थी हैं और वे वेस्टइंडीज क्रिकेट को प्रशासनिक और खेल के मैदान पर प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को नहीं बदल सकते हैं और न ही बदलेंगे।
दूसरी ओर, इन रिफाॅर्म को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष Dr. Kishore Shallow ने कहा- यह बेहद निराशाजनक है कि गुयाना और बारबडोस के प्रतिनिधियों ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण मोड़ पर उपस्थित होने के महत्व को नहीं देखा। हमारे संगठन की वृद्धि, स्थिरता और पूरे क्षेत्र में गौरव को प्रेरित करने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए गवर्नेंस रिफाॅर्म महत्वपूर्ण है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या आने वाले समय में गुयाना क्रिकेट बोर्ड और बारबडोस क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि इस चर्चा में हिस्सा लेंगे या नहीं?
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर
6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

