Skip to main content

ताजा खबर

गुजरात टाइटंस छोड़कर हार्दिक पांड्या ने बहुत बड़ी गलती की: मोहम्मद कैफ

Hardik Pandya and Mohammed Kaif (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya and Mohammed Kaif (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की आईपीएल ट्रेड डील 11 नवंबर 2026 को पूरी हुई। इस डील के तहत वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं। वह 18 करोड़ की कीमत में पीबीकेएस से जुड़े, जबकि एमआई में रहते हुए हार्दिक की सैलरी 16.35 करोड़ रुपए थी।

तो वहीं, इस ट्रेड डील के चलते मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपए में स्ट्राइक गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले। PBKS हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर की तीसरी फ्रेंचाइजी रही। 2022 और 2023 तक वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेले और बाकी साल 2015 से मुंबई इंडियस के लिए खेलते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या के आईपीएल करियर, खासकर गुजरात टाइटंस छोड़ने के उनके फैसले की कड़ी आलोचना की है। कैफ का मानना ​​है कि यह कदम इस ऑलराउंडर के IPL सफर में एक बड़ी गलती थी। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैफ ने पांड्या के हालिया सीजन और उनके इस नए ट्रांसफर के नतीजों पर अपनी राय रखी।

मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

कैफ ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “हार्दिक का GT छोड़ना एक बड़ी गलती थी, MI के साथ उनका पुराना जुड़ाव था, और शायद इसी वजह से वह वापस चले गए। उन्होंने GT को चैंपियन बनाया था और वहां वे राजा थे। लेकिन, उस फैसले से उन्हें नुकसान ही हुआ। उनके प्रदर्शन और कप्तानी, दोनों में गिरावट आई।”

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा “कई खिलाड़ी कप्तानी चाहते हैं। लेकिन उनमें से बहुत से खिलाड़ी कप्तानी के दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। हार्दिक के लिए यह अच्छा ही होगा कि वह कप्तान नहीं हैं। PBKS में, उन्हें एक बल्लेबाज, गेंदबाज और फिनिशर के तौर पर अपनी फॉर्म वापस पाने पर ध्यान देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...