Skip to main content

ताजा खबर

गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ टीम का ये स्टार गेंदबाज, 6 हफ्ते के लिए हुआ क्रिकेट से दूर

गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ टीम का ये स्टार गेंदबाज, 6 हफ्ते के लिए हुआ क्रिकेट से दूर

Gujrat Titans (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी श्रीलका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रोइन इंजरी के कारण कोएट्जी पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, यह सीरीज 10 दिसंबर से शुरू होकर सात जनवरी तक चलेगी। तेज गेंदबाज गेराल्ड को मैच के चौथे दिन कठिनाई का सामना करना पड़ा और इसके बाद वह स्कैन के लिए गए।

कोएट्जी की चोट को लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बताया है कि स्कैन में पता चला है उनकी मांसपेशी में खिंचाव है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के मुताबिक गेराल्ड कोएट्जी को रिकवर होने में चार से 6 सप्ताह का समय लगेगा। चोट के कारण वह SA20 लीग के कुछ मैच से बाहर हो सकते हैं। ये टूर्नामेंट नौ जनवरी से शुरू होगा। वह जोबर्ग सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं और उनका पहला मैच 11 जनवरी को MI केपटाउन के खिलाफ होगा।

Gerald Coetzee ने पहले टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन

गेराल्ड के चोटिल होने के बाद टीम में तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है। अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 5 दिसंबर से शुरू होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, ”दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सभी प्रारूपों के दौरे से बाहर हो गए हैं।”

कोएट्जी ने पहले टेस्ट में कुल 4 विकेट लिए, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 233 रनों से जीता। जहां तक ​​दूसरे टेस्ट की बात है तो कगिसो रबाडा और मार्को यांसिन को फिट माना जा रहा है। टीम में दूसरे तेज गेंदबाज डेन पीटरसन हैं क्योंकि लुंगी एनगिडी जनवरी तक अनुपलब्ध रहेंगे जबकि नंद्रे बर्गर पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पूरी समर सीजन से बाहर हैं।

गेराल्ड कोएट्जी के चोटिल होने के कारण गुजरात टाइटंस को भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2.40 करोड़ में खरीदा। वो टीम की तेज गेंदबाजी इकाई क्रम का अहम हिस्सा होंगे ऐसे में GT फ्रेंचाइजी चाहेगी की वो जल्द से जल्द चोट से रिकवर हो जाएं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...