Skip to main content

ताजा खबर

‘गिल को वनडे कप्तान बनाना बिल्कुल सही फैसला’ – दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और उत्कृष्ट बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने भारतीय चयनकर्ताओं के शुभमन गिल को एकदिवसीय फॉर्मेट में कप्तान बनाने के फैसले का समर्थन किया। उनका मानना है कि 2027 के विश्व कप तक विराट और रोहित का खेलना पक्का नहीं है और इसी कारण यह निर्णय एकदम सही है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों का चयन किया। भारत इस बार अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की वनडे श्रृंखला और 5 मैचों की टी20आई श्रृंखला खेलेगा। भारत का यह दौरा 19 अक्टूबर से आरंभ होगा। यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली एकदिवसीय श्रृंखला होगी।

एबी डी विलियर्स ने इस विषय पर अपने यूट्यूब चैनल पर ये कहा

41 वर्षीय एबी डी विलियर्स ने शुभमन गिल और उन्हें मिली कप्तानी से संबंधित बातों में कहा, ‘उनके पास एक अच्छा मौका है, वे युवा हैं, हाल ही में उनका फॉर्म भी अच्छा रहा है और अब तक उन्होंने देश का प्रशंसनीय ढंग से किया है। गिल को कप्तान बनाने का निर्णय सही है क्योंकि उनके पास मंझे हुए खिलाड़ियों जैसे रोहित और विराट से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।’

एबी डी विलियर्स का मानना है कि गिल को दोनों भारतीय दिग्गजों की उपस्थिति का बहुत लाभ मिलेगा। फिलहाल गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियंत्रित प्रदर्शन और मानसिकता में सुधार दिखाया है और यह नया रोल भले ही उनके लिए आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध यह श्रृंखला अब दूर नहीं है और यह एक रोचक दौरा होगा।

भारतीय दिग्गजों की बात करते हुए एबी डी विलियर्स ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों ही खिलाड़ियों का 2027 तक खेलना सुनिश्चित नहीं है तथा उनका चयन पूर्ण रूप से उनके बल्लेबाज़ी फॉर्म और अनुशासन पर निर्भर करता है। उनका मानना है कि 2027 के पहले कई मैच खेले जाएंगे और दोनों ही भारतीय सितारों को वहाँ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यह राह कठिन जरूर है पर नामुमकिन नहीं।

आखिर में एबी डी विलियर्स ने कहा, “आजकल टीम इंडिया में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता है, इन दोनों (रोहित और विराट) को पता है कि उन्हें बाहर जाकर रन बनाने होंगे। विश्व कप में उनका टीम इंडिया के लिए होना एक बड़ी संपत्ति होगी। लेकिन प्राथमिकता रन बनाना है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि ये दोनों 2027 विश्व कप में खेलेंगे। वे रास्ते में कई युवाओं को मार्गदर्शन भी देंगे और शुभमन को एक महान कप्तान बनने में मदद करेंगे।”

আরো ताजा खबर

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...