
(Photo Source: Instagram)
सीरीज दर सीरीज Travis Head टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं, साथ ही हेड ने हर अहम मैच में टीम इंडिया को दिन में तारे दिखाए हैं। वहीं अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच गाबा में है, जहां हेड का ताजा रिकॉर्ड देख टीम इंडिया के गेंदबाज काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।
पुजारा और हरभजन ने दिया Travis Head को लेकर बयान
Travis Head ने कई बार टीम इंडिया का खेल खराब किया है, ऐसा ही कुछ एडिलेड टेस्ट मैच में देखने को मिला था और उन्होंने शानदार शतक अपने नाम किया था। ऐसे में हरभजन सिंह और पुजारा ने इस बल्लेबाज को लेकर बयान दिया है, इन दोनों का कहना है कि हेड के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों को खास प्लान बनाना होगा। साथ ही पुजारा और हरभजन ने कहा था कि भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजी पर भी काम करना होगा।
Travis Head, गाबा और डक…
*टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच गाबा के मैदान पर खेला जाएगा।
*गाबा में खेले गए हाल के टेस्ट मैचों में Travis Head रहे हैं अपने बल्ले से पूरी तरह फेल।
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने गाबा में बनाए थे 96 गेंदों पर 92 रन।
*जिसके बाद Head अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन बार शून्य पर हुए आउट।
ये रिकॉर्ड देखो आप भी Travis Head का
A post shared by CricTracker (@crictracker)
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से वीडियो आया सामने
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
हर कोई आकाश दीप को लेकर बात कर रहा है
हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन एडिलेड में वो संघर्ष करते हुए नजर आए। ऐसे में अब टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर पूर्व खिलाड़ियों का बयान सामने आ रहा है, इस बयान के तहत सभी चाहते हैं कि गाबा टेस्ट मैच में राणा की जगह आकाश दीप को अंतिम 11 में मौका मिले और अब देखना होगा की टीम में क्या बदलाव होता है। वैसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्कॉट बोलैंड की जगह हेजलवुड को जगह मिली है।
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

