Skip to main content

ताजा खबर

गाबा में भी आया Travis Head के नाम का तूफान, फिर से जड़ा भारत के खिलाफ तूफानी शतक

Travis Head (Photo Source: Getty Images)

भारतीय गेंदबाजी के साथ ट्रैविस हेड का लव अफेयर रविवार को गाबा में भी जारी रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ एक और शतक लगाया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ट्रैविस हेड ने दूसरा शतक जड़ा है। पिछले करीब डेढ़ साल में ट्रैविस हेड का भारत के खिलाफ ये चौथा शतक है। जब भी वो भारत के खिलाफ खेलते हैं उनके बल्ले से अक्सर एक बड़ी पारी निकलती है।

उन्होंने एक शतक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में, एक शतक वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में, एक शतक पिंक बॉल टेस्ट में और अब ब्रिसबेन के गाबा में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। लगातार दूसरे टेस्ट मैच में उनके बल्ले से शतक निकला है, इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों उनके सामने बेबस नजर आए।

Travis Head ने जड़ा अपने करियर का नौंवा शतक

बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 9वां शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ा है। उन्होंने 115 गेंदों में 13 चौकों की मदद से शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में उन्होंने काफी तेज गति से रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनका ये तीसरा शतक है। वहीं क्रीज पर उनका साथ दे रहे स्टीव स्मिथ ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है।

ऐसे में ब्रिसबेन टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी आगे हैं और एक बार फिर से ये देखने को मिला है कि ट्रैविस हेड वाकई में टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बन गए हैं। जब भी कोई बड़ा मैच आता हैं हेड अक्सर भारतीय टीम पर डोमिनेट करते हैं।

आपको बता दें, ट्रैविस हेड ने गाबा में पिछली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बनाया था। वे तीन बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे, लेकिन यहां वे शतक जड़ने में सफल हुए। पिछली तीन पारियों से पहले उनका बल्ला इस मैदान पर चलता था, क्योंकि वे पहले मैच की पहली पारी में यहां 84, दूसरी पारी में 24, तीसरी पारी में 152 और चौथी पारी में 92 रन बनाने में सफल रहे थे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...