Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट में 10 रन बनाकर आउट हुए रोहित, भारत पर मंडराया हार और फॉलो ऑन का खतरा

गाबा टेस्ट में 10 रन बनाकर आउट हुए रोहित भारत पर मंडराया हार और फॉलो ऑन का खतरा
Rohit Sharma (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा, भारत के कप्तान गाबा टेस्ट के चौथे दिन बल्ले से कुछ खास कमाल कर पाने में असफल रहे। रोहित एक बार फिर पैट कमिंस का शिकार बने, 10 रन के निजी स्कोर पर वो विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए।

रोहित एडिलेड में भारतीय टीम में वापस लौट आए थे और उन्होंने 6 साल के अंतराल के बाद ओपनिंग पोजीशन छोड़ते हुए नंबर छह पर वापसी की। एडिलेड में भारतीय कप्तान के लिए कुछ भी सही नहीं हुआ, वह पहली पारी में 23 गेंदों में 3 रन बना सके और इसके बाद 26 में से 9 रन बना सके। हालांकि, जिस तरह से केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि रोहित आने वाले समय में टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में ही बैटिंग करेंगे।

ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद रोहित जब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 44/4 था। यहां से उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। यहां से उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो ऐसा करने में विफल रहे। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए। रोहित को इस तरह से आउट होते देख फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

Rohit Sharma के आउट होने के साथ ही भारत पर मंडराया फॉलो ऑन का खतरा

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और इस वक्त उनकी सबसे पहले कोशिश यही है कि फॉलो ऑन को कैसे बचाया जाए। अभी भी 150 से ज्यादा रन फॉलोऑन बचाने के लिए टीम इंडिया को चाहिए। ऐसे में टीम इंडिया के ऊपर पारी की हार का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि केएल राहुल ने भारत के लिए जरूर जबरदस्त बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक लगाया।

राहुल एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भारतीय बल्लेबाज का साथ नहीं मिल रहा था। इससे पहले भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बिल्कुल नहीं चले थे। ऐसे में टीम इंडिया के ऊपर एक और मैच में हार का खतरा मंडराने लगा है।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...