Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं रोहित, नेट्स में किया खास अभ्यास

Virat Kohli And Rohit (Photo Source: Instagram)

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में रोहित शर्मा का नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फ्लॉप रहा, उस मुकाबले की दोनों पारियों में भारत के कप्तान 3 और 6 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीतकर वापसी की और मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

अब ब्रिस्बेन के गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के साथ, गुरुवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के बाद सभी यह अंदाजा लगा रहे हैं कि रोहित अगले टेस्ट में ओपनिंग स्पॉट पर वापस आ जाएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आउट ऑफ फॉर्म रोहित ने गाबा टेस्ट से पहले नेट्स में नई गेंद का सामना करने में समय बिताया।

नेट्स में नए गेंद के साथ तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए दिखे Rohit Sharma

भारतीय कप्तान ने नई गेंद से सभी तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप का सामना किया। एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले रोहित ने नई गेंद से भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना नहीं किया था। यही चीज ये दर्शाता है कि भारतीय कप्तान गाबा में ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

रोहित पिछले कुछ समय से अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और अपनी पिछली 12 टेस्ट पारियों में केवल एक अर्धशतक बना पाए हैं। इस दौरान वो 8 बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। केएल राहुल ने पहले दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए ओपनिंग की, लेकिन सीरीज के बचे हुए मैच के लिए वो मध्य क्रम में वापसी कर सकते हैं, वहीं रोहित और जायसवाल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

रोहित शर्मा की इस खराब फॉर्म का असर उनकी आईसीसी रैंकिंग पर भी पड़ा है। 6 साल बाद भारतीय कप्तान टॉप-30 से बहार हुए हैं। उनका यह प्रदर्शन उनके करियर और भारतीय टीम दोनों के लिए ही अच्छे नहीं है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...