Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जय शाह, इस टूर्नामेंट से जुड़ी मीटिंग में भी लेंगे हिस्सा

Jay Shah (Photo Source: X)

टीम इंडिया वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इस बीच, ICC के नव नियुक्त चेयरमैन जय शाह और अंतरिम बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया गाबा टेस्ट मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जय शाह और देवदीत सैकिया उसी होटल में ठहरे हैं, जहां टीम इंडिया है।

इस बड़े कारण से भी हैं ब्रिस्बेन गए हैं जय शाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जय शाह के ऑस्ट्रेलिया जाने का बड़ा कारण समर ओलंपिक 2032 को लेकर मीटिंग भी है, जो ब्रिस्बेन में होनी है। जय शाह को CA और न्यू साउथ वेल्स (NSW) क्रिकेट द्वारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट के लिए भी इनवाइट किया गया है, जो 3 जनवरी, 2025 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होना है।

बता दें, आईसीसी इस वक्त एक विवादास्पद विषय से जूझ रही है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का वेन्यू और शेड्यूल अभी भी अनिश्चित है। भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है, जो टूर्नामेंट के आधिकारिक मेजबान है। इस विषय से निपटना जय शाह के लिए बड़ी चुनौती रहने वाली है।

दूसरे टेस्ट में भारत को झेलनी पड़ी थी 10 विकेट से हार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत ने पहले टेस्ट में 295 रनों से जीत हासिल की थी। लेकिन फिर टीम को एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस टेस्ट में गेंद और बल्ले दोनों से टीम का प्रदर्शन निराशाजनक था, दोनों टीमों के बीच सीरीज इस वक्त 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया जारी सीरीज 4-1 से जीत कर ही फाइनल के लिए दावा ठोक सकती है। इसीलिए आगामी गाबा टेस्ट जीतना टीम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...