Skip to main content

ताजा खबर

गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब कैसे WTC Final में पहुंचेगा भारत? बस करना होगा ये काम

गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब कैसे WTC Final में पहुंचेगा भारत? बस करना होगा ये काम

Rohit Sharma & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

WTC Latest Points Table- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मेजबान कंगारू टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने फिर पहली पारी में 260 रन बनाकर फॉलोऑन बचाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की और भारत को जीत के लिए 54 ओवरों में 275 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन बारिश के चलते सिर्फ 2.1 ओवरों का खेल हो पाया और फिर पांचवें दिन का खेल रद्द कर दिया गया।

इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं, आइए आपको बताते हैं कि गाबा टेस्ट के बाद टीम इंडिया किस तरह फाइनल में पहुंच सकती है।

दूसरे और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत

गाबा टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 15 मैचों में 9 जीत, 106 अंक, 58.89 PCT के साथ दूसरे स्थान और भारत 17 मैचों में 9 जीत और 55.88 PCT के साथ तीसरे स्थान स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीक अभी भी 63.33 के साथ पहले पायदान पर काबिज है।

इस तरह फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

भारत को क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दोनों टेस्ट जीतने होंगे, जिसके बाद उनका PCT 60.52 हो जाएगा। इस स्थिति में, ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी, भले ही वे श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज को 2-0 जीत लें।

भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भी ऑस्ट्रेलिया से पॉइंट्स टेबल में आगे निकल सकता है, बशर्ते श्रीलंका कंगारू टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले दो टेस्ट में से कम से कम एक में ड्रॉ खेले। अगर रोहित शर्मा की टीम इस सीरीज के बचे हुए दो मैचों में से एक में हार जाती है, तो फिर टीम को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराए।

WTC Latest Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के बाद-

पोजिशन टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक PCT (%)
1 साउथ अफ्रीका 10 6 3 1 76 63.33
2 ऑस्ट्रेलिया 15 9 4 2 106 58.89
3 भारत 17 9 6 2 114 55.88
4 न्यूजीलैंड 14 7 7 0 81 48.21
5 श्रीलंका 11 5 6 0 60 45.45
6 इंग्लैंड 22 11 10 1 114 43.18
7 पाकिस्तान 10 4 6 0 40 33.33
8 बांग्लादेश 12 4 8 0 45 31.25
9 वेस्टइंडीज 11 2 7 2 32 24.24

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...