
Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Photo Source: X)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बहुप्रतीक्षित तीसरे टेस्ट में आकाश दीप को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि बंगाल के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह प्लेइंग XI में आ सकते हैं, जिन्होंने पर्थ में अपने पहले टेस्ट में प्रभावित किया था लेकिन एडिलेड में दूसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।
भारत पांच मैचों की सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, इन-फॉर्म जसप्रीत बुमराह पर अत्यधिक निर्भर रहा है। मांजरेकर का मानना है कि आकाश दीप की प्लेइंग इलेवन में वापसी से 31 जसप्रीत बुमराह को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर अगर गाबा की पिच तेज गेंदबाज के लिए अनुकूल रहती है।
गाबा टेस्ट के लिए Sanjay Manjrekar ने रोहित शर्मा को दिया ये खास सुझाव
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, ”हर्षित राणा की कीमत पर नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होगा। मैं टीम मैनेजमेंट का दिमाग पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन अगर ये तेज गेंदबाजों की मददगार पिच होगी, वह (आकाशदीप) चौथे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। इसलिए भारत को इस बारे में सावधानी से सोचना होगा।”
आपको बता दें कि, एडिलेड में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद गेंदबाजी यूनिट पर सवाल खड़े किए। पर्थ में भारतीय टीम ने 294 रनों से जीत हासिल की। बुमराह ने कप्तानी करते हुए पांच विकेट हॉल भी लिया। लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट उनके ऊपर काफी ज्यादा निर्भर थी।
भारत ने पहले दो टेस्ट मैचों में बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित की तेज गेंदबाजी तिकड़ी पर भरोसा किया। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में नितीश रेड्डी ने अच्छा काम किया है। सिराज और हर्षित एडिलेड में ठोस प्रदर्शन करने में असमर्थ रहे, जो भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। कुछ लोगों ने मोहम्मद शमी की वापसी के लिए वोट किया है, जो मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।
11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

