Skip to main content

ताजा खबर

गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू को बनाया और भी खास, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में झटके 7 विकेट

गस एटकिंसन ने अपने डेब्यू को बनाया और भी खास वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में झटके 7 विकेट

Gus Atkinson (Pic Source-X)

इस समय इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में गस एटकिंसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 7 विकेट झटके।

बता दें, यह गस एटकिंसन का डेब्यू टेस्ट मैच है और उन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे।

उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 121 रन पर ऑलआउट हो गयी। गस एटकिंसन उन कुछ बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट हॉल लिया।

गस एटकिंसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में की शानदार गेंदबाजी

गस एटकिंसन के अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया। वेस्टइंडीज की बात की जाए तो टीम की ओर से Mikyle Louis ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली, जबकि केविम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया। Alick Athanaze ने 23 रन बनाए और अल्जारी जोसेफ ने 17 रन।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे, लेकिन अब टीम के गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द आउट करना होगा। पहला टेस्ट मैच इस समय लॉर्ड्स में खेला जा रहा है, जबकि दूसरे टेस्ट की शुरुआत नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 18 जुलाई से होगी। तीसरा और अंतिम टेस्ट इन दोनों टीमों के बीच 26 जुलाई से 30 जुलाई तक बर्मिंघम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए बस करना होगा ये काम, रहाणे ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। लेकिन, इस मुकाबले...

SL vs IND: साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में कौन करेगा रिप्लेस? शेख रशीद और सरफराज खान का नाम सबसे आगे

SL vs IND: Shaik Rasheed and Sarfaraz Khan Emerge as Top Candidates to Replace Injured Sai Sudharsan in India Test Squad (image via X) 15 अगस्त से गॉल में श्रीलंका...