
Suryakumar Yadav (Photo Source: BCCI)
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से अपनी बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। हालांकि, सूर्यकुमार के खराब फॉर्म के बावजूद टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।
वह पांच पारियो में सिर्फ 28 रन ही बना पाए। सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपना पक्ष रखा है। वसीम जाफर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव को ऑफ-साइड पर भी रन बनाने चाहिए। यही नहीं पूर्व खिलाड़ी ने यह भी कहा कि भारतीय टी20 कप्तान गलत गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते हैं।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं। वो सबसे छोटे फॉर्मेट के जबरदस्त बल्लेबाज हैं और टीम के लिए गेम चेंजर भी साबित हो सकते हैं। थोड़े समय से अनुभवी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं जो चिंता का विषय है। मैं यह नहीं कहूंगा कि कप्तानी की वजह से उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है। मुझे ऐसा लगता है कि एक ही तरफ शॉट सेलेक्शन करना गलत बात है।
वो लेग साइड की ओर रन बनाने को देखते हैं। स्क्वायर लेग और फाइन लेग की तरफ सूर्यकुमार यादव तगड़ा प्रहार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें ऑफ साइड भी शॉट खेलने चाहिए। सभी टीमों को यह पता है कि सूर्यकुमार यादव को कैसे गेंदबाजी करनी है। वो उनके खिलाफ एक मजबूत योजना और फील्ड के साथ मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं।’
सभी को पता है कि सूर्यकुमार यादव एक ही एरिया की ओर गेंद मारेंगे: वसीम जाफर
वसीम जाफर ने आगे कहा कि, ‘सभी को यह पता है कि सूर्यकुमार यादव एक ही एरिया की ओर गेंद मारेंगे। उन्हें हर तरफ शॉट खेलना होगा और रन बनाने होंगे। उन्हें अपने खेल को समझना होगा और सब चीजों को सही करना होगा। गलत गेंदों के खिलाफ सूर्यकुमार यादव बड़े शॉट खेल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें अपना विकेट खोना पड़ रहा है। सूर्यकुमार यादव क्वालिटी खिलाड़ी हैं और मुझे पक्का यकीन है कि बहुत जल्द वो अपने जबरदस्त फॉर्म में नजर आएंगे।
इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों जिम्मेदारी उनके ऊपर बोझ डाल रही है। कप्तान के रूप में आपको टीम को भी संभालना होता है और खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करना होता है। साथ ही सपोर्ट स्टाफ के साथ भी चीजों को समझना पड़ता है। कप्तान के ऊपर बहुत दबाव होता है, लेकिन उन्हें फिलहाल अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।’
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने
NZ vs IND 2026, 1st ODI: पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND: न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पहले वनडे से ये खिलाड़ी हुआ बाहर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की PBKS में एंट्री तय? अर्शदीप सिंह के साथ ट्रेड पर MI से बातचीत अंतिम चरण में

